पटना में 'लेडी गैंग' का शिकार हो रहे हैं लोग, मची खलबली
पटना (मुकुन्द सिंह)। जहां पूरे बिहार में अपराधियों के आतंक से लोग खौफ में जी रहे हैं वही राजधानी पटना के सड़कों पर लेडी गैंग ने अपना आतंक मचाना शुरू कर दिया है। अगर आप राजधानी पटना में रहते हैं और रात में अकेला घर से बाहर निकलते हैं तो हो जाएं सावधान। क्योंकि राजधानी की सड़कों पर घूम रहे लेडी गैंग के शिकार आप हो सकते हैं।
ताजा मामला राजधानी पटना के कंकडबाग थाना क्षेत्र की है जहां लेडी गैंग ने अपने जाल में फंसकर औरंगाबाद निवासी विद्यासागर के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर छेड़छाड़ तथा अन्य केसों में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गई। आपको बताते चलें की पूर्व में भी कोतवाली सहित राजधानी के कई थाना क्षेत्रों में लेडी गैंग द्वारा लूट के दर्जनों मामले दर्ज किए गए थे।
वर्ष 2015 में लगभग एक दर्जन मामले लेडी गैंग के
वहीं वर्ष 2015 में लगभग एक दर्जन ऐसे मामले हैं जिसमें लेडी गैंग द्वारा लूटपाट की बात सामने आई है। कोतवाली में 6 माह पूर्व एक युवक को दो महिलाओं ने लूट लिया था तो कंकरबाग में भी कई ऐसे मामले दर्ज हैं जिसमें महिलाओं द्वारा लोगों को लुटा गया था। इनका गिरोह काफी दिनों से यहां चल रहा है ।
भीड़ भाड़ वाली जगहों पर सक्रिय है लेडी गैंग
आपको बताते चलें की पटना जंक्शन और राजधानी के भीड़ भाड़ वाली सड़कों पर लेडी गैंग सक्रिय रहती है।जो दिन मे दूसरे राज से आने वाले लोगों को अपना निशाना बनाती है। हुस्न के जाल से लेकर आरोप में फंसाने तक का हवाला देकर लोगों को लूटने का काम करती है।













Click it and Unblock the Notifications