Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुमकुम भाग्य में 'इंदु दादी' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस Zarina Roshan Khan का निधन, स्टार्स ने यूं किया याद

मुंबई। कुमकुम भाग्य में 'इंदु दादी' का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जरीना रोशन खान का निधन हो गया है। इस शो में उनका नाम इंदु सूरी था, जिन्हें सब इंदु दादी कहते थे। टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, जरीना रोशन खान का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। जरीना एक्ता कपूर के इस हिट शो के अलावा और भी कई मशहूर टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा उन्होंने बहुत सी फिल्मों में भी काम किया है। जरीना के निधन के बाद उनके सह कलाकारों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

kumkum bhagya, kumkum bhagya latest news, kumkum bhagya actress, Zarina Roshan Khan, Zarina Roshan Khan dies, Zarina Roshan Khan age, Zarina Roshan Khan death reason, tv actress dies, Zarina Roshan Khan tv shows, Zarina Roshan Khan family, actress, tv seria, daily soap, shriti jha, कुमकुम भाग्य, जरीना रोशन खान, इंदु दादी, एक्ट्रेस, कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस, कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस का निधन, जरीना रोशन खान का निधन, जरीना रोशन खान की मौत, जरीना रोशन खान की फिल्में, जरीना रोशन खान का परिवार

कुमकुम भाग्य के लीड एक्टर्स प्रज्ञा यानी श्रीति झा और अभी यानी शब्बीर आहलुवालिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरीना रोशन खान के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। श्रीति झा ने अपने इंस्टाग्राम पर जरीना रोशन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने जरीना का डांस करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। अपनी पोस्ट के कैप्शन में श्रीति ने टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर किया है। वहीं शब्बीर ने भी जरीना के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में टूटे हुए दिल के इमोजी के साथ लिखा है 'ये चांद सा रोशन चेहरा'।

वहीं शो में काम करने वाले अनुराग शर्मा ने टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में कहा है, 'हां, ये सच है। ये खबर हैरान करने वाली है। वह काफी अच्छी महिला थीं, जिंदादिल थीं। यहां तक कि इस उम्र में भी वह काफी एनरजेटिक थीं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में स्टंट विमेन के तौर पर काम किया था और वह बिल्कुल इसी तरह असल जीवन में भी फाइटर थीं। मैंने पिछले महीने ही उनके साथ शूटिंग की और हमने अच्छा समय बिताया। वह बिल्कुल ठीक थीं, लेकिन अचानक यह खबर आज हमारे ग्रुप में आई। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।'

View this post on Instagram

💔...

A post shared by Sriti Jha (@itisriti) on

View this post on Instagram

Ye chand sa Roshan Chehera 💔

A post shared by Shabir Ahluwalia (@shabirahluwalia) on

BIGG BOSS 14 को लेकर विंदू दारा सिंह ने कर दी भविष्‍यवाणी, बताया कौन होगा विनर, सिद्धार्थ शुक्‍ला को लेकर कही बड़ी बात

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+