Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BIGG BOSS 14 को लेकर विंदू दारा सिंह ने कर दी भविष्‍यवाणी, बताया कौन होगा विनर, सिद्धार्थ शुक्‍ला को लेकर कही बड़ी बात

मुंबई। बिग बॉस का 14वां सीजन शुरू हुए दो हफ्ते बीत चुके हैं। अब सारे प्रतिभागी अपने रंग में आ चुके हैं और घर के अंदर राजनीति शुरू हो चुकी है। इसी बीच बिग बॉस सीजन 3 के विनर रह चुके विंदू दारा सिंह ने वीनर को लेकर बड़ी बात कही है। आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि इस सीजन में साउथ एक्‍ट्रेस निक्‍की तम्‍बोली सभी प्रतिभागियों से आगे चल रही हैं। ऐसी उम्‍मीद जाहिर की जा रही है कि वो विजेता हो सकती हैं। वहीं, बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला से भी उन्हें पूरा सपोर्ट मिलता दिख रहा है। तो क्या निक्की तम्बोली बिग बॉस 14 के सीजन की विनर हो सकती हैं?

vindu

जब ये सवाल विंदू दारा सिंह से पूछा गया तो उन्‍होंने बेहद चौकाने वाला जवाब दिया। टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में विंदू ने कहा कि 'ऐजाज खान, रुबीना दिलाइक, पवित्रा पुनिया और निक्की तम्बोली अंत तक रहेंगे। लेकिन निक्की जीतेंगी नहीं। वो घर में एक वैंप की तरह हैं। राहुल वैद्य की शायरीयां भी काफी लंबे वक्त तक रहने वाली है। हालांकि बाकी सभी लोगों को जैस्मिन भसीन को हराना होगा।'इतना ही नहीं, इस इंटरव्यू में विंदू दारा सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला के सारा गुरपाल के इविक्शन के फैसले को भी सही ठहरा दिया।

जब उनसे पूछा गया कि सारा गुरपाल लेकर क्या सिद्धार्थ शुक्ला का फैसला आपको गलत नहीं लगता, तो उन्होंने कहा, 'बिल्कुल भी नहीं, मैं और सिद्धार्थ बिल्कुल एक तरह से सोचते हैं। हम ये नहीं सोचते कि कौन मीठी बातें कर रहा है, या कौन मेरा दोस्त है और कौन नहीं। हम शो के लिए सोचते हैं। सारा एक प्यारी लड़की है। लेकिन प्लीज आप ये समझें कि आपके लिए स्क्रीन का एक टाइम फिक्स किया गया है। जो भी छोटा सा आपके पास स्पार्क है उसे दिखाएं वो एनर्जी खींचता है। सारा के स्पार्क में वोल्टेज काफी कम था।'

इसके अलावा इंटरव्यू के आखिर में विंदू दारा सिंह हिना खान की भी जमकर तारीफ करते दिखे। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें दुख है कि आखिर उन्होंने हिना खान को बिग बॉस 11 में क्यों सपोर्ट नहीं किया था। विंदू दारा सिंह ने कहा कि हिना ने उन्हें चौंका दिया। वो बेहद जबरदस्त लड़की हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+