'कुछ नहीं बचता है', राहुल गांधी ने सैलून में करवाई शेविंग, नाई से समझे गरीबों के हालात, VIDEO
Rahul Gandhi Barber Shop Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया पर अक्सर आम और खास लोगों से संवाद का वीडियों शेयर करते हैं। उन्होंने शुक्रवार को भी एक वीडियो एक्स पर शेयर किया। जिसमें वह दिल्ली केे सैलून में शेविंग करवाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को राहुल गांधी ने भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति से जोड़कर पेश किया।
राहुल गांधी जिस सैलून में शेविंग करवाने पहुंचे थे। उसके संचालक का नाम अजीत है,जो दिव्यांग हैं,लेकिन दिनभर काम करते हैं।अजीत वीडियो में राहुल गांधी से कह रहे हैं कि पहले सोचा था भविष्य आगे अच्छा होगा, लेकिन यहीं के यहीं रह गए। हम दिव्यांग हैं। जिदंगी ऐसे ही कट रही है। कांग्रेस के राज में सुकून था।

राहुल गांधी ने इस पूरी बातचीत का वीडियों एक्स पर साझा किया है। उन्होंने वीडियों के साथ लिखा कि "कुछ नहीं बचता है!"अजीत भाई के ये चार शब्द और उनके आसूं आज भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यमवर्गीय की कहानी बयां कर रहे हैं। नाई से लेकर मोची, कुम्हार से लेकर बढ़ई - घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए हैं।
राहुल गांधी ने आगे लिखा क़ी आज की ज़रूरत है ऐसे आधुनिक उपाय और नई योजनाएं, जो आमदनी में बढ़त और घरों में बचत वापस लाएं। और, एक ऐसा समाज जहां हुनर को हक़ मिले और मेहनत का हर कदम आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाए।
यह भी पढ़ें गर्भवती थी 19 साल की युवती, प्रेमी सलीम ने दी प्यार के बदले मौत, दिल्ली के नांगलोई की घटना












Click it and Unblock the Notifications