गर्भवती थी 19 साल की युवती, प्रेमी सलीम ने दी प्यार के बदले मौत, दिल्ली के नांगलोई की घटना
Delhi News: दिल्ली के नांगलोई में युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस घटना में सलीम उर्फ संजू नामक युवक ने अपने 2 साथियों के साथ मिलकर 19 वर्ष की सोनी कुमारी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवक सलीम मृतका का प्रेमी था। बताया जा रहा है कि पीड़ित सोनी सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहती थी। सोशल मीडिया पर उसके 6 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और प्रेमी संजू की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती थी।
प्यार के बदले मिली मौत
सोनी कुमारी और सलीम के बीच का प्यार किसी से छुपा नहीं था। दोनों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरे का नाम डालकर खुलेआम प्यार का इजहार करते थे। फोन पर घंटो बातें होती थीं। सोनी कुमारी के घर वालों को भी पता था कि उनकी बेटी का कोई दोस्त है, किंतु नाम पूछने पर कहती थी, भूत से बात कर रही हूं।

सोनी और संजू के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा है कि सोनी 7 महीने से गर्भवती भी थी, इसलिए सलीम उर्फ़ संजू पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक शादी के लिए राजी नहीं था,वह बच्चे को गिरना चाहता था। इसलिए दोनों में जमकर झगड़ा होता था।
रोहतक में की हत्या, जमीन में गाड़ा
पुलिस के मुताबिक 21 अक्टूबर को सोनी ने घर छोड़ दिया और सलीम के पास चली गई। सलीम अपनी प्रेमिका को अपने 2 दोस्तों के साथ रोहतक चला गया. जहाँ उसने सोनी की हत्या करके उसके शव को जमीन में गाड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सलीम और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है।
यह भी पढ़ें Medicine Quality Test: आप कहीं नकली दवा तो नहीं खा रहे? CDSCO की जांच में हुईं 49 दवाएं फेल












Click it and Unblock the Notifications