जानिए, Twitter के नए 'बॉस' पराग अग्रवाल को मिलेगी कितनी सैलरी?

नई दिल्ली, 30 नवंबर। दुनियाभर में फिर एक भारतीय के नाम का डंका बज रहा है, विश्व की टॉप कंपनियों में से एक ट्विटर की कमान अब पराग अग्रवाल के हाथों में सौंपी गई है। जी हां ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी के इस्तीफे के बाद अब भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) नियुक्त किया गया है। इस बड़ी उपलब्धि पर भारत से पराग को ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं, पराग अग्रवाल अब उन भारतीय सीईओ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके बाथ विश्व की प्रमुख कंपनियों की कमान है।

दुनिया में बजा पराग अग्रवाल का डंका

दुनिया में बजा पराग अग्रवाल का डंका

सोशल मीडिया पर शायद ही ऐसा कोई प्लेटफार्म बचा होगा जहां पराग अग्रवाल के नाम की चर्चा न हो। ट्विटर के सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) के तौर पर पराग अग्रवाल के नाम की घोषणा के बाद से हर कोई उनके बारे में सर्च कर रहा है। पराग की पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल, उनके बारे में लोग गूगल पर तरह-तरह के सवाल सर्च कर रहे हैं। इनमें से सबसे कॉमन सवाल उनकी सैलरी को लेकर पूछा गया है।

पराग अग्रवाल को कितनी सैलरी मिलेगी?

पराग अग्रवाल को कितनी सैलरी मिलेगी?

गूगल पर पराग अग्रवाल को लेकर पूछा गया यह सबसे कॉमन सवाल है, कई लोग सीईओ के तौर पर उनकी मंथली और सालाना सैलरी के बारे में जानना चाहते हैं। आपके इस सवाल का जवाब हम दे देते हैं। ट्विटर के चुने गए नए बॉस यानी सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी की फाइलिंग के अनुसार 1 मिलियन डॉलर सालाना वेतन मिलेगा। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 7,50,54,500 रुपए होती है।

बोनस के साथ 12.5 मिलियन डॉलर का स्टॉक

बोनस के साथ 12.5 मिलियन डॉलर का स्टॉक

इसके अलावा पराग को ट्विटर की तरफ से बोनस के साथ-साथ प्रतिबंधित स्टॉक यूनिट और 12.5 मिलियन डॉलर की कीमत के प्रदर्शन-आधारित स्टॉक यूनिट भी दिए जाएंगे। ट्विटर से पूर्व सीईओ जैक डॉर्सी भी पराग अग्रवार का पशंसक रहे हैं, उन्होंने कहा था कि कंपनी को बदलने के लिए पराग ने कई महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पराग ने कंपनी का कार्यभार संभाल लिया है।

Recommended Video

    Twitter के नए CEO Parag Agrawal और वाइफ Vinita की Love Story | वनइंडिया हिंदी
    दिग्गज सीईओ की लिस्ट में शामिल

    दिग्गज सीईओ की लिस्ट में शामिल

    बता दें कि 37 वर्षीय पराग अग्रवाल ने आईआईटी-बॉम्बे से स्नातक किया और फिर आगे की पढ़ाई और नौकरी के लिए अमेरिका चले गए। उनकी सैलरी में हर तीन महीने वृद्धि भी होगी जो प्रतिबंधित स्टॉक इकाइयों के मूल्य प्रदर्शन-आधारित निर्धारित होंगी। मालूम हो कि पराग अग्रवाल को 29 नवंबर को ट्विटर के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था। अब वह माइक्रोसॉफ्ट के सत्य नडेला, अल्फाबेट के सुंदर पिचाई, आईबीएम के अरविंद कृष्णा और एडोब के शांतनु नारायण जैसे वैश्विक आईटी कंपनी के सीईओ की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

    ट्विटर से पहले माइक्रोसॉफ्ट और याहू में किया काम

    ट्विटर से पहले माइक्रोसॉफ्ट और याहू में किया काम

    भारतीय-अमेरिकी पराग अग्रवाल ने 2011 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में ट्विटर जॉइन किया था और 2017 में उन्हें सीटीओ नियुक्त किया गया था। पराग अग्रवाल ने आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की है। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर साइंस में पीएचडी अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से की। 2018 में पराग ने एडम मेसिंगर ली थीं। वेबसाइट पर पराग अग्रवाल के बायो में लिखा है कि उन्होंने 2011 में एक विज्ञापन इंजीनियर के रूप में ट्विटर ज्वाइन किया था। उनकी देखरेख में ट्विटर के विज्ञापन सिस्टम का विस्तार हुआ है। ट्विटर जॉइन करने से पहले अग्रवाल ने माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू रिसर्च में कई पोजीशन पर काम किया है।

    दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने की भारत की तारीफ

    दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने की भारत की तारीफ

    ट्विटर सीईओ बनने के बाद पराग अग्रवाल को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। विश्व के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी भारतीय मूल के पराग अग्रवाल और उनकी उपलब्धि की तारीफ की। एलन मस्क ने ट्वीट किया, 'यूएस को भारतीय प्रतिभा से बहुत लाभ मिलता है।' टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने यह ट्वीट स्ट्राइप के सीईओ पैट्रिक कॉलिसन के ट्वीट पर दी।

    यह भी पढ़ें: Parag Agrawal Twitter CEO: पराग के आने और डोर्सी के जाने से बेहद खुश दिखीं कंगना, कहा-'Bye chacha Jack'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+