बिना कुछ कहे लिया अपमान का बदला, जानिए रतन टाटा के बदले की कहानी

रतन टाटा किसी पहचान के मोहताज नहीं है। रतन टाटा न केवल अपने देश भारत में बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी काफी फेमस हैं। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का आज जन्मदिन है। आज वो 86 साल के हो गए हैं। टाटा ग्रुप को बुलंदियों तक पहुंचाने में रतन टाटा का बहुत अहम योगदान रहा है।

उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनके बदले से जुड़ी दिलचस्प कहानी। यूं तो रतन टाटा काफी शांत स्वभाव के हैं लेकिन फोर्ड कंपनी के मालिक से बदला लेने की उनकी ये कहानी काफी मशहूर है।

Ratan Tata

ये किस्सा 90 के दशक का है, जब टाटा संस (Tata Sons) के चेयरमैन रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा मोटर्स ने अपनी कार टाटा इंडिका (Tata Indica) को लॉन्च किया था। लेकिन टाटा की कारों की सेल उस समय उम्मीद के हिसाब से नहीं हो रही थी। टाटा इंडिका को खराब रिस्पांस मिलने और लगातार घाटे के चलते रतन टाटा ने पैसेंजर कार डिवीजन (Passenger Car Business) को बेचने का फैसला किया था। इसके लिए उन्होंने अमेरिकन कार निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स (Ford Motors) से बात की।

यह भी देखें: शाहरुख खान ने सलमान खान को क्यों नहीं किया बर्थडे विश? फैन के सवाल पर भड़के किंग खान, दिया ऐसा जवाब

टाटा जब कार की डील के लिए फोर्ड के मालिक से बात करने गए तो उसने उनका (रतन टाटा) मजाक उड़ाया। फोर्ड के मालिक बिल फोर्ड ने रतन टाटा से कहा कि अगर आपको कुछ जानकारी नहीं है, तो फिर आपने पैसेंजर कार डिवीजन की शुरुआत ही आखिर क्यों की?

इसके बाद भी बिल नहीं रुके। उन्होंने रतन टाटा का अपमान करते हुए कहा कि अगर हम आपके इस बिजनेस को खरीदते हैं, तो ये आपके ऊपर एक एहसान होगा। रतन टाटा के मन में बिल फोर्ड की ये बातें घर कर गईं। अपने स्वाभाव के अनुसार उन्होंने तुरंत कोई रिएक्शन नहीं दिया और भारत लौट आए।

यह भी देखें: प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, 'कृषि भूमि डील' मामले में ED ने चार्जशीट में शामिल किया नाम

बिल फोर्ड के साथ हुई मीटिंग के बाद उन्होंने पैसेंजर कार बिजनेस को बेचने का फैसला छोड़ दिया। जिसके बाद रतन टाटा भारत में ऑटोमोबाइल क्षेत्र में क्रांति लाने के लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए। उन्होंने साबित किया कि असफलता ही सफलता की सीढ़ी होती है।

रतन टाटा ने अपना पूरा फोकस टाटा मोटर्स को नए मुकाम पर पहुंचाने में लगाया। उनकी मेहनत रंग लाई और एक दशक से भी कम समय में उन्होंने खुद को इस सेक्टर का बादशाह बनाकर फोर्ड के गलत बर्ताव का मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी देखें: Saina Nehwal Dance Video: शार्ट ड्रेस में साइना नेहवाल ने किया अतरंगी डांस,सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

करीब 9 साल में ही टाटा मोटर्स जहां नई बुलंदियां छू रहा था वहीं फोर्ड दिवालिया होने के कगार पर खड़ा था। इस दौरान रतन टाटा के समूह ने फोर्ड के जैगुआर (Jaguar) और लैंड रोवर (Land Rover) ब्रांड को खरीदने की पेशकश कर डाली।

इस डील को लेकर जब रतन टाटा और बिल फोर्ड की मीटिंग हुई, तो Ford के चेयरमैन बिल फोर्ड जिसने कुछ साल पहले रतन टाटा की बेइज्जती की थी उसके सुर बदले हुए थे। इस पेशकश के लिए फोर्ड ने रतन टाटा को धन्यवाद दिया और कहा कि आप जैगुआर-लैंड रोवर (JLR) को खरीदकर हमारे ऊपर एक बहुत बड़ा उपकार कर रहे हैं।

यह भी देखें: आधी रात को आयशा को कंबल में बुला रहे थे मुनव्वर, BB का चर्चित कंटेस्टेंट कुछ ऐसे हो गया एक्सपोज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+