शाहरुख खान ने सलमान खान को क्यों नहीं किया बर्थडे विश? फैन के सवाल पर भड़के किंग खान, दिया ऐसा जवाब
Shah Rukh Khan On Salman Khan: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने इस साल 2023 में 2 सुपरहिट फिल्में पठान और जवान दी। इसके बाद हाल ही में उनकी फिल्म डंकी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जिसका एक्टर ने जबरदस्त प्रमोशन किया। एक्टर ने फैंस का रिव्यू जानने के लिए सोशल मीडिया आस्क मी एनिथिंग सेशन रखा। इस दौरान उनके चाहने वालों ने एक्टर से कई सवाल पूछे।
27 दिसंबर को बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का जन्मदिन था। इस खास मौके पर उनके फैंस से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। लेकिन सलमान के खास दोस्त शाहरुख खान ने एक भी पोस्ट शेयर नहीं किया। ऐसे में एसआरके सेशन के दौरान एक फैन ने याद दिलाया, 'आज सलमान खान का जन्मदिन है। क्या आपने विश किया।' इसके साथ ही फैन ने उन्हें विश करने की अपील की। जिसका किंग खान ने मजेदार जवाब दिया।

शाहरुख खान ने फैन का जवाब देते हुए लिखा, 'मैं जानता हूं और मैंने कई शुभकामनाएं भी दी। मैं इसे सोशल मीडिया पर नहीं करता क्योंकि मेरे लिए ये पर्सनल है। वैसे भाई की ये फोटो वाकई बहुत अच्छी है।' अब शाहरुख खान का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग उनके जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि, 21 दिसंबर को शाहरुख खान की फिल्म डंकी रिलीज हुई थी। ये किंग खान की इस साल की तीसरी फिल्म है जो कि बॉक्स ऑफिस पर हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म ने बीते मंगलवार को 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की। लेकिन अगर फिल्म पठान जवान से तुलना करें तो कमाई के मामले में डंकी अब भी पीछे है। इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो, शाहरुख के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, सतीश शाह और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications