आधी रात को आयशा को कंबल में बुला रहे थे मुनव्वर, BB का चर्चित कंटेस्टेंट कुछ ऐसे हो गया एक्सपोज

Bigg Boss 17 Munawar Faruqui: बिग बॉस में अगर इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा किसी कंटेंस्टेंट की हो रही है, तो वो है मुनव्वर फारूकी बीते दिनों मन्नारा के बाद अब आयशा को लेकर वे सुर्खियों में हैं। लेकिन हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबको शर्म से लाल कर दिया।

दरअसल रीसेंट एपिसोड में घर के कंटेस्टेंट समर्थ ने बताया कि हाल ही में घर में आईं आयशा मुनव्वर को उठाने की कोशिश कर रही थीं। इसके बाद मुनव्वर उन्हें ऐसा इशारा करते हैं, मानो वो उन्हें सोने के लिए बुला रहे हों।

Bigg Boss 17

जब समर्थ ये राज खोलते हैं तो इसे सुनकर विकी जैन, ईशा मालवीय और मन्नारा चोपड़ा हैरान रह जाते हैं। इसके बाद सब हंसने लगते हैं। इसके बाद समर्थ बोलते हैं कि कंबल में बुलाने के बाद आयशा ने ऐसा रिएक्ट किया मानो वो मना कर रही हो।

इसके बाद मुनव्वर ने दोबारा अपना कंबल लिया और फिर वो सो गया। आयशा और मुनव्वर की बात करें तो दोनों की बॉन्डिंग की जबरदस्त चर्चा हो रही है। फैंस को ये बॉन्डिंग काफी पसंद भी आ रही है। मुनव्वर आयशा को बोलते हैं कि तुमने तो कई दिल तोड़े होंगे। इतने में आयशा बोलती हैं कि हां बहुत दिल तोड़े हैं।

इसके बाद दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रखते हैं। काफी देर तक दोनों एक दूसरे का हाथ थाम लेते हैं। समर्थ जिस तरह से घरवालों को दोनों की बातें बताते हैं, हर कोई सुनकर काफी हैरान हो जाता है। इस एपिसोड का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+