Saina Nehwal Dance Video: शार्ट ड्रेस में साइना नेहवाल ने किया अतरंगी डांस,सोशल मीडिया पर मचा हंगामा
Saina Nehwal Dance Video: इंडियन बैडमिंटन स्टार प्लेयर और ओलंपिक विजेता साइना नेहवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अंतरंगी अंदाज देखकर हर कोई हैरान हैं। साइना नेहवाल को कभी भी पहले इस रूप में देखा नहीं गया था इसलिए लोग काफी अचंभित हैं।
भारत की शटलर क्वीन साइना नेहवाल
दरअसल भारत की शटलर क्वीन साइना इन दिनों ब्रेक पर हैं और अपने पति पारुपल्ली कश्यप के साथ थाईलैंड में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने वहां की बहुत सारी फोटो और वीडियो खुद अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किए हैं जो कि सोशल पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।
इंटरनेट पर हंगामा मच गया
इन्हीं वायरल वीडियो में से एक में साइना अपने पति के साथ बीच पर झूमती नजर आ रही हैं। उन्होंने शार्ट ड्रेस पहन रखी है और उनके पति भी बरमूंडा में नजर आ रहे हैं और 'हंगामा' गाने पर डांस कर रहे हैं। जिसके बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया। हालांकि सोशल मीडिया पर ज्यादा लोग इस बात से खुश नहीं हैं।
'साइना का ये रूप काफी अनोखा है'
बहुत सारे लोगों ने साइना के इस वीडियो पर कमेंट किया है और अधिकांश लोगों ने लिखा है 'साइना का ये रूप काफी अनोखा है लेकिन अच्छा नहीं है।'

'साइना नेहवाल सनक गई हैं'
तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि 'साइना नेहवाल सनक गई हैं' हालांकि साइना ने खुद इस वीडियो को कैप्शन दिया है -'वर्सट डांसर'।
भारत की पहली महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं
आपको बता दें कि साइना नेहवाल भारत की पहली महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी हैं और अक्सर ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं लेकिन उन्होंने अपने दस साल के अफेयर के बारे में भी मीडिया को भनक तक नहीं लगने दी थी।
साइना के अफेयर को भनक नहीं लगी
साल 2018 में सादगी से पारुपल्ली कश्यप से शादी करने वाली साइना के मैरिज की बात जब सामने आई थी तो लोग हैरान रह गए थे।
'पर्सनल लाइफ को तवज्जो दी'
साइना और कश्यप की मुलाकात पुलेला गोपीचंद के ट्रेनिंग कार्यक्रम में हुई थी लेकिन इन्होंने पहले अपने करियर पर फोकस किया और उसके बाद इन्होंने पर्सनल लाइफ को तवज्जो दी।
'कश्यप की गिनती भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में होती है'
आपको बता दें कि पी. कश्यप की गिनती भी देश के सर्वश्रेष्ठ पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ियों में की जाती है। उन्होंने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।












Click it and Unblock the Notifications