'तुम्हारी रोशनी में, मैं प्यार करना सीखती हूं...' कौन हैं आदित्य धर, जिन्हें यामी गौतम ने चुना अपना दूल्हा

मुंबई, 04 जून। बॉलीवुड एक्ट्रेस और ब्यूटी ब्रांड का फेमस चेहरा यामी गौतम ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। शुक्रवार को उन्होंने बॉलीवुड के ही राइटर-डायरेक्ट आदित्य धर से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर यामी और आदित्य की शादी की पहली खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जिसमें यह कपल काफी सुंदर दिख रहा है। शादी की फोटो सामने आने के बाद एक तरफ जहां एक्ट्रेस यामी गौतम के मेल फैंस का दिल टूट गया, वहीं कुछ लोग उनके पति आदित्य के बारे में गूगल कर रहे हैं।

यामी गौतम ने रचाई शादी

यामी गौतम ने रचाई शादी

सोशल मीडिया के जरिए यामी गौतम ने खुद अपनी शादी की खुशखबरी फैंस और फॉलोअर्स को दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर पोस्ट की है। फोटो पर लोग उन्हें असल जिंदगी में नए रोल की खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। आदित्य धर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यामी के साथ फोटो पोस्ट की है। यामी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'आपकी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा, परिवार वालों के आशीर्वाद के साथ हमने इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की।'

परिवार वालों की मौजूदगी में की शादी

परिवार वालों की मौजूदगी में की शादी

अपने पोस्ट में यामी लिखती हैं, खुशी के इस खास पल को हमने अपने परिवार और लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। जैसे कि हम अपने प्यार और दोस्ती की इस यात्रा को शुरू करने जा रहे हैं, हमें आपके प्यार और शुभकामनाओं की आवश्यकता है।' जैसे-जैसे सोशल मीडिया पर यामी गौतम की शादी की तस्वीरें दौड़ रही हैं, उसी तरह लोगों के मन में उनके पति आदित्य धर के बारे में जानने को लेकर कौतूहल बढ़ती जा रही है। अगर आप भी आदित्य धर के बारे में जानने इच्छुक हैं तो वनइंडिया की इस खबर को आगे भी पढ़ते रहें।

कौन हैं आदित्य धर

कौन हैं आदित्य धर

आदित्य धर का कनेक्शन भी फिल्म इंडस्ट्री से ही है। उन्हें बॉलीवुड का 'मल्टिमीडिया' मैन कहें तो इसमें कोई बुराई नहीं है। दरअसल, आदित्य धर 'बी-टाउन' के सफल डायरेक्टर तो हैं ही साथ ही साथ वह संगीतकार और लेखक भी हैं। साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया था। माना जाता है कि इस फिल्म से ही यामी गौतम और उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं।

2008 से बॉलीवुड में सक्रिय

2008 से बॉलीवुड में सक्रिय

आदित्य धर की इस फिल्म में यामी गौतम ने एक रॉ एजेंट के तौर पर काम किया था। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को नेशनल अवॉर्ड, स्क्रीन अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। बतौर डायरेक्टर आदित्य धर की यह पहली फिल्म थी। आदित्य धर का जन्म 12 मार्च, 1983 को दिल्ली में हुआ। फिल्म इंडस्ट्री में वह साल 2008 से ही सक्रिय हैं। उन्होंने 'काबुल एक्सप्रेस', 'हाल-ए-दिल', 'वन टू थ्री' और 'डैडी कूल' जैसी फिल्मों के लिए लिरिक्स लिखे हैं।

इन फिल्मों के लिए लिखे डायलॉग

इन फिल्मों के लिए लिखे डायलॉग

आदित्य ने दो फिल्मों-आक्रोश और तेज के लिए डायलॉग भी लिखे, इसके बाद उन्होंने डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। इन दिनों आदित्य अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म में सारा अली खान और विक्की कौशल के मुख्य भूमिका में होने की चर्चा है। आदित्य धर ने अपने पहला और 66वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 38 साल की उम्र में फिल्म 'उरी' के लिए जीता था।

यामी और आदित्य की तस्वीरें वायरल

यामी और आदित्य की तस्वीरें वायरल

सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में आदित्य धर और यामी गौतम बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। यामी गौतम के दुल्हन लुक की बात करें तो उन्होंने अपनी वेडिंग में रेड कलर की साड़ी पहनी हुई है। यामी गौतम ने अपनी शादी में लहंगा की जगह रेड कलर की हैंड वर्क साड़ी पहनी है। रेड साड़ी के साथ उन्होंने रेड और गोल्डन बॉर्डर वाला दुप्ट्टा कैरी किया है। एक्ट्रेस ज्वैलरी की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वैलरी पहनी हुई है। यामी गौतम साड़ी के साथ लाइट मेकअप कैरी किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: यामी गौतम के साथ रैंप पर हुआ वो जो नहीं चाहती कोई लड़की, वीडियो देख लोग बोले- बाल बाल बच गईं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+