यामी गौतम के साथ रैंप पर हुआ वो जो नहीं चाहती कोई लड़की, वीडियो देख लोग बोले- बाल बाल बच गईं
नई दिल्ली। मंगलवार को अभिनेत्री यामी गौतम के साथ रैंप वॉक के दौरान कुछ ऐसा हो गया जो कोई भी लड़की नहीं चाहती है। यामी वॉक करते हुए अपनी ड्रेस में पैर उलझा बैठीं और गिरते-गिरते बचीं। हालांकि यामी ने अच्छे से माहौल को संभाल लिया अपना बैलेंस बनाते हुए वॉक पूरी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं तो जिस तरह से उन्होंने संभाला उसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी हो रही है।

लक्मे फैशन वीक के दौरान का वाकया
मंगलवार से लैक्मे फैशन वीक की शुरूआत हुई है। बुधवार को दूसरे दिन यामी गौतम जब रैंप वॉकर रही थीं तो उनके साथ एक हादसा होते-होते बच गया। रैंप वॉक का जो वीडियो सामने आया है उसमें रैंप वॉक करते हुए यामी का गाउन सैंडल में फंस जाता है और उनके कदम लड़खड़ा जाते हैं। इसके बाद यामी खुद को संभालते हुए मुस्काराकर आगे बढ़ीं।
यामी की हो रही तारीफ
सोशल मीडिया पर यामी के फिसलने का वीडियो वायरल हो रहा है। कऊ यूजर ने लिखा है कि वो बाल बाल बच गईं तो एक यूजर ने कहा कि यामी के साथ वो हुआ तो कोई मॉडल नहीं चाहती है। वहीं फिसलने के बाद जिस कॉन्फिडेंस के साथ यामी ने खुद को संभाला, उसके लिए इस हौसले और स्मार्टनेस की काफी तारीफ हो रही है।
बुधवार रात लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर गौरी और निहारिका की शो स्टॉपर बनीं। इस मौके के लिए उन्होंने पिंक कलर का लॉन्ग गाउन पहना हुआ था। हालांकि इस गाउन में वो फंसकर वो गिरती-गिरती भी बचीं।इससे पहले फैशन वीक के पहले दिन मंगलवार को करण जौहर और तब्बू रैंप करते नजर आए। इस दौरान गौरी खान और कई सितारे नजर आए।

उरी की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं यामी
यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की सफलता का मजा ले रही हैं। फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म में यमी के साथ विक्की कौशल ने काम किया है। फिल्म के लिए यामी को बीएसएफ ने सम्मानित किया है। यामी को गणतंत्र दिवस के एक समारोह में अमृतसर में सम्मानित किया गया, इन बीएसएफ अफसरों का कहना है कि यामी ने फिल्म में काफी अच्छा काम किया है। ये फिल्म 11 जनवरी को रिलीज हुई है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म के 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने की बात निर्माता कह रहे हैं।

यामी के नाम कई हिट फिल्में
यामी ने हिंदी फिल्मों के अलावा कन्नड़, तेलुगू, पंजाबी, मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया है। 2012 में यामी गौतम ने बॉलीवुड में आयुष्मान खुराना के साथ 'विकी डोनर' से डेब्यू किया था, जिसके बाद कई हिट फिल्में उन्होंने दी हैं। उरी से पहले यामी गौतम 2014 में अजय देवगन के साथ 'एक्शन जैक्सन', 2015 में वरुण धवन के साथ 'बदलापुर', 2016 में 'सनम रे' और 2017 में ऋतिक रोशन के साथ 'काबिल' में नजर आ चुकी हैं। उनको हालिया दौर की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications