नहीं रहीं शाहरुख खान की फिल्म 'स्वदेश' में अम्मा का रोल निभाने वाली ये दिग्गज अभिनेत्री

नई दिल्ली। बॉलीवुड और कन्नड़ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। मंगलवार की रात बेंगलुरु के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। किशोरी बलाल ने कई कन्नड़ फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। वहीं, फिल्म 'स्वदेश' में उन्होंने शाहरुख खान की कावेरी अम्मा का किरदार निभाया। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था।

kishori ballal the swadesh actress passes away at 82

दक्षिण कन्नड़ जिले में जन्मीं किशोरी बलाल ने 1960 में अभिनय की शुरुआत की और अपने पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने विभिन्न भाषाओं की 75 से अधिक फिल्मों में काम किया।

ये भी पढ़ें: Jammu & Kashmir: त्राल में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी

शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में उन्होंने कावेरी अम्मा का किरदार निभाया, जिसके बाद ये किरदार उनकी पहचान बन गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशोरी बलाल लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उन्होंने मंगलवार को बेंगलुरु के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने उनके निधन की जानकारी दी।

आशुतोष गोवारिकर ने ट्वीट किया, 'ह्रदयविदारक, किशोरी बलाल के निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। किशोरी बलाल, आप अपने दयालु, गर्मजोशी और प्रेम से लबरेज व्यक्तित्व के लिए हमेशा याद की जाएंगी। 'स्वदेश' में आपकी कावेरी अम्मा वाला किरदार याद रहेगा, आप बहुत याद आएंगी।' बलाल रानी मुखर्जी की 'अय्या' और दीपिका पादुकोण की 'लफंगे-परिंदे' में भी दिखाई दी थीं।

भरतनाट्यम नर्तक एन श्रीपति बलाल से उनकी शादी हुई थी। लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया, 'वयोवृद्ध कलाकार किशोरी बलाल अम्मा नहीं नहीं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' उनके निधन की खबर आने के बाद कई कलाकारों ने दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने स्वदेश में उनके निभाए गए किरदार को याद किया और लिखा कि कावेरी अम्मा बहुत याद आएंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+