Jammu & Kashmir: त्राल में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के त्राल इलाके में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी सफलता लगी है, उन्होंने मंगलवार देर रात तीन आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है, मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है, उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। बता दें कि मंगलवार शाम को जम्मू और कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम ने त्राल में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू किया था, सुरक्षा बलों ने इसके बाद इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन आतंकी मारे गए।

Jammu & Kashmir: त्राल में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए तीन आतंकी

मालूम हो कि 5 फरवरी को भी श्रीनगर के लावेपोरा में भी एक एनकाउंटर हुआ था, जिसमें दो आतंकी मारे गए थे और एक आतंकी को घायल अवस्‍था में पकड़ा गया था, जिसकी भी बाद में मौत हो गई थी, इसकी जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली थी, आतंकी संगठन की मीडिया विंग अमाक पर संगठन ने लिखा था कि उसके आतंकियों ने सीआरपीएफ पर हमला बोला और सुरक्षाबल को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिया था बड़ा बयान

जबकि आईएसआईएस के सारे दावों को झूठा करार देते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा था कि जो तीन आतंकी मारे गए हैं, वे सभी अलग-अलग संगठनों से आते हैं, डीजीपी मे बताया था कि एक आतंकी लश्‍कर-ए-तैयबा, एक आईएसआईस और एक हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था। पुलिस का कहना है कि संगठन ने कहा है कि उसके आतंकियों ने सुरक्षाबल पर हमला किया था जोकि पूरी तरह से गलत है। जो जवान इस एनकाउंटर में शहीद हुआ है वह बिहार के आरा जिले का रहने वाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+