कीर्ति की आजादी पर दिग्गी की चुटकी..पूछा अगला नंबर शॉटगन का क्या?
नई दिल्ली। बुधवार को कीर्ति आजाद को बीजेपी ने निस्कासित क्या किया, विरोधियों को एक मौका मिल गया पार्टी और पार्टी के लोगों पर निशाना साधने का।
आप पार्टी के बाद कांग्रेस भी इस मौके को भूनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है और इसी कारण वो इस पर चुटकी ले रही है जिसमें सबसे आगे हैं कांग्रेस के महासचिव राजा दिग्विजय सिंह।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि बीजेपी ने कीर्ति आजाद को निलंबित कर दिया है, उनका अपराध क्या है? उन्होंने तथ्यों के साथ डीडीसीए में हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया था, क्या बीजेपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का यही हश्र होने वाला है? पहले राम जेठमलानी और अब कीर्ति, क्या अगला नंबर शत्रुघ्न सिन्हा का होगा?'













Click it and Unblock the Notifications