शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर दिखे दिग्विजय और अमृता राय

इंदौर। एक बार फिर से एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं। शादी होने के बाद वो पहली बार अपनी पत्नी अमृता राय के साथ पब्लिक प्लेटफार्म पर नजर आये।

मौका था इंदौर में नवनिर्वाचित सांसद कांतिलाल भूरिया के सम्मान समारोह का, जहां दिग्विजय सिंह अपनी पत्नी और टीवी पत्रकार अमृता राय के साथ पहुंचे थे। मालूम हो कि इसी साल के 6 सितंबर को दिग्विजय सिंह ने अमृता राय के साथ वैदिक रिति-रिवाज से विवाह किया था और शादी के बाद वो पहली बार सार्वजनिक मंच पर पत्नी के साथ नजर आये।

आपको बता दें कि दोनों की यह दूसरी शादी है, जहां दिग्विजय की पहली पत्नी आशा सिंह का 2013 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था वहीं अमृता ने मशहूर पत्रकार आनंद प्रधान से शादी की थी लेकिन बाद में दोनों की पटी नहीं और दोनों का तलाक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+