धोनी से भी ज्यादा अमीर इस क्रिकेटर ने की है राजनेता की बेटी से शादी, सुंदरता में देती है मॉडलों को मात
Ajay Jadeja Hindi: देश के सबसे मस्तमौला क्रिकेटरों की बात जब भी की जाती है तो आंखों के सामने केवल एक ही इंसान का चेहरा घूमता है और वो है हरफनमौला अजय जडेजा का. जिनकी गिनती शानदार क्रिकेटरों के साथ-साथ हैंडसम खिलाड़ियों में भी होती है।
देश के लिए 15 टेस्ट मैच और 196 एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले अजय जडेजा 90 के दशक में टीम इंडिया का अहम हिस्सा रहे हैं और उनकी गिनती विश्व के बेहतरीन फील्डरों में होती है।

आप में से बहुत कम लोगों को पता होगा कि अजय जडेजा एक राजसी घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनका पूरा नाम अजय दौलत सिंह जडेजा है। 1 फरवरी 1971 को गुजरात के जामनगर के शाही खानदान में जन्मे अजय का परिवार राजनीति से भी जुड़ा हुआ है।
अजय जडेजा को क्रिकेट का गुण विरासत में मिला (Ajay Jadeja)
उनके पिता दौलत सिंह जडेजा, तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। क्रिकेट का गुण उन्हें विरासत में मिला , उनके परिवार में के.एस. रणजीतसिंह और केएस दुलीपसिंह शामिल हैं, जिनके नाम पर क्रमश:रणजी ट्रॉफी और दुलीप ट्रॉफी का नाम रखा गया है।
जया जेटली की बेटी हैं अजय जडेजा की पत्नी (Ajay Jadeja)
क्रिकेट के समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने वाले अजय जडेजा की पर्सनल लाइफ हमेशा मीडिया से दूर रहती है। उनकी पत्नी का नाम अदिति जेटली है, जो कि लोकप्रिय नेता और समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष, जया जेटली की बेटी हैं और प्रतिष्ठित भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं। उन्होंने भरतनाट्यम में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रदर्शन करके भारतीय कला को एक अलग मुकाम दिया है।
अजय जडेजा की पहली मुलाकात पटेल विद्यालय में हुई थी
देखने में बेहद हसीन अदिति जेटली और अजय जडेजा की पहली मुलाकात दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय में हुई थी, जहां दोनों साथ पढ़ते थे लेकिन उस वक्त दोनों का रिश्ता केवल फ्रेंडली था, हालांकि जडेजा उनकी सुंदरता से प्रभावित थे। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अजय को अदिति के बाल बहुत पसंद थे।
दोनों ने लिया शादी करने का फैसला
हालांकि स्कूल खत्म होने के बाद दोनों अपने-अपने करियर को संवारने के लिए अलग-अलग दिशाओं में आगे बढ़ गए लेकिन दोनों कि फिर से मुलाकात साल 2000 में हुई, जहां दोनों को लगा कि अब हम जिंदगी भर के साथी बन सकते हैं और इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया।
पावर कपल को दो बच्चे अमीरा और ऐमन हैं (Ajay Jadeja)
ये शादी सियासत और राजसी घराने का अनोखा संगम थी, दोनों आज खुशी-खुशी साथ जीवन बिता रहे हैं। इस पावर कपल को दो बच्चे अमीरा जडेजा और ऐमन जडेजा हैं। अजय तो कई टीवी चैनलों पर क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आते हैं लेकिन बेइंतहा खूबसूरत अदिति लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। हालांकि वो जब भी मीडिया के सामने आती हैं, उनकी स्टाइल और ब्यूटी के आगे मॉडल्स भी फीके पड़ जाते हैं।
अजय जडेजा को नवानगर का जाम साहब बनाया गया (Ajay Jadeja)
आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 में, अजय जडेजा को नवानगर के जाम साहब (जामनगर शाही सिंहासन के उत्तराधिकारी) घोषित किया गया था। जडेजा के क्रिकेट करियर तब खत्म हुआ जब 2000 में मैच फिक्सिंग कांड में नाम आने के बाद उन पर पांच वर्षों का प्रतिबंध लग गया था, जिससे उनका नेशनल-इंटरनेशन क्रिकेट करियर खत्म हो गया। हालांकि बीसीसीआई के प्रतिबंध के बाद अजय जडेजा कोर्ट पहुंचे थे।
जनवरी 2003 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध हटा दिया
जिसके बाद में 27 जनवरी 2003 में दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रतिबंध हटा दिया, जिससे जडेजा घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के योग्य हो गए और इसके बाद उन्होंने कई रणजी मैच खेले।
अजय जडेजा की कुल संपत्ति 1,450 करोड़ रुपये ( Ajay Jadeja Net Worth)
आपको बता दें कि राजा बनने के बाद 17 अक्टूबर 2024 तक अजय जडेजा की कुल संपत्ति 1,450 करोड़ रुपये आंकी गई थी। जो कि विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की नेटवर्थ से बहुत ज्यादा है। मालूम हो कि कोहली की ₹1,000 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ है तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी की अनुमानित नेटवर्थ (MS Dhoni Networth) करीब 1040 करोड़ रुपये है।












Click it and Unblock the Notifications