किरण मजूमदार ने कोरोना की नई गाइडलाइंस पर उठाए सवाल, कहा- क्यों लागू किए जा रहे हैं फालतू नियम?
बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के मद्दनेजर 1 दिसंबर से लागू की गई नई गाइडलाइंस पर सवाल उठाए हैं।
नई दिल्ली, 2 दिसंबर। बायोकॉन की कार्यकारी अध्यक्ष किरण मजूमदार-शॉ ने बुधवार को कहा कि हवाई अड्डों पर घंटों इंतजार करने के कारण यात्रियों के कोरोना से संक्रमित होने की संभावना है। शॉ ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के मद्देनजर सरकार द्वारा 1 दिसंबर से लागू किए गए नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यात्रा के नए नियमों के मुताबिक यात्रियों को हवाईअड्डे पर टेस्ट के लिए 6 घंटे इंतजार करना होगा। इसका मतलब है कि यदि आपको कोरोना नहीं है तो भी आपके संक्रमित होने की संभावना है।

बेंगलुरू एयरपोर्ट पर बदइंतजाम की दिखाई तस्वीर
उन्होंने TOI की एक खबर ट्वीट की, जिसमें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों की काफी भीड़ दिखाई दे रही है। इस खबर को ट्वीट करते हुए शॉ ने कटाक्ष करते हुए लिखा- ओमिक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए कोविड प्रतिबंधों के रूप में सकल कुप्रबंधन बेंगलुरु हवाई अड्डे पर यात्रियों का स्वागत करता है। यह यात्रियों के लिए एक बड़ा संक्रमण जोखिम है।
यह भी पढ़ें: आईआईटी मद्रास कैंपस में मिला प्रोजेक्ट स्टाफर का जला हुआ शव
1 दिसंबर से लागू हुई कोरोना की नई गाइडलाइंस
बता दें कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सोमवार को नई गाइडलाइन जारी की। इसके मुताबिक, 'एट रिस्क' देशों से आने वाले सभी यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही कोविड-19 टेस्ट से गुजरना होगा। उन लोगों को भी टेस्ट कराना होगा जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हों। 'एट रिस्क' वाले देशों को छोड़कर बाकी देशों के यात्रियों को एयरपोर्ट से बाहर जाने की अनुमति होगी। उन्हें 14 दिन के लिए सेल्फ मॉनिटरिंग करनी होगी।
वेबजह यात्रियों को परेशान न करें
बॉयोकॉन की एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ ने सरकार के नए नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या 'जोखिम' वाले देशों से नेगेटिव RT-PCR टेस्ट और वैक्सीन के दोनों डोज लेने वाले विजिटर्स को 7 दिन के होम क्वारंटीन पर भेजना ज्यादा सख्त कार्रवाई नहीं है? क्या हम फालतू नियमों को लागू होने दें? ओमिक्रॉन के लक्षण डेल्टा के मुकाबले काफी हल्के हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि नई गाइडलाइंस के नाम पर एयरपोर्ट पर यात्रियों को बेवजह परेशान न करें।












Click it and Unblock the Notifications