आईआईटी मद्रास कैंपस में मिला प्रोजेक्ट स्टाफर का जला हुआ शव
चेन्नई, 2 जुलाई: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) के मद्रास कैंपस में गुरुवार को प्रोजेक्ट स्टाफर (परियोजना कर्मी) का शव बरामद हुआ है। शव कई जगह से जला हुई है। शव मिलने की जानकारी के बाद बृहस्पतिवार की रात को परिसर में पाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान केरल निवासी 22 साल के उन्नी कृष्णन के रूप में हुई है। उन्नी के कमरे से पुलिस ने 11 पेज का सुसाइट नोट मिलने की भी बात कही है। पुलिस की शुरुआती जांच में ये आत्महत्या का मामला बताया गया है।

कैंपस के हॉकी स्टेडियम में गुरुवार शाम को जब कुछ लड़के हॉकी खेलने पहुंचे थे तो उनको यहां शव दिखा था। जिसकी सूचना उन्होंने मैनेजमेंट को दी। जिसके बाद मैनेजमेंट ने पुलिस को बुलाया। रात में कैंपस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।
आईआईटी मैनेजमेंट की ओर से मामले को लेकर जारी बयान में कहा गया है कि जिस परियोजना कर्मी का शव पाया गया है उसकी भर्ती अप्रैल 2021 में हुई थी। हम मृतक के परिवार, मित्रों और सहकर्मियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। बयान में कहा गया है कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और संस्थान इसमें पूरा सहयोग कर रहा है।
पुलिस की ओर से कहा गया है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आईपीसी के सेक्शन 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक कैंपस के बाहर एक फ्लैट में रहता था। उसके कमरे से सुसाइट नोट मिला है। इसमें कथित तौर पर मृत ने कहा है कि वह अपने काम से खुश नहीं है। नौकरी छोड़कर नो अपने माता-पिता को परेशान नहीं करना चाहता है, ऐसे में जीवन को खत्म कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications