स्कूल में छात्रा को गले लगाकर बधाई देने के मामले में छात्र ने कहा- मैंने सिर्फ 5 सेकेंड तक हग किया था
तिरुवनंतपुरम। स्कूल के एक इवेंट में गले मिलकर छात्रा को बधाई देने के बाद स्कूल से निष्कासित हुए छात्र का बयान आया है। छात्र ने कहा है कि 'उस वक्त हम अकेले नहीं थे। मैंने सिर्फ 3 या 5 सकेंड तक छात्रा को गले लगाया था। इसके बाद एक टीचर आए और वो चिल्लाते हुए हमे वाइस प्रिंसिपल के पास ले गए। मुझे माफी मांगने के लिए कहा गया और मैंने मांगा भी लेकिन तबतक उस गले लगाने को सेक्सुअल एक्ट का रूप दे दिया गया। उसके फौरन बाद मेरे माता-पिता को बोर्ड मीटिंग के लिए बुला लिया गया।''

छात्र का कहना है कि 'स्कूल की तरफ से उस गले लगाने को यौन उत्पीड़न और सेक्सुअल कृत के तौर पर मेरे मां-बाप के सामने पेश किया गया। उसके बाद मुझे 50 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इतना ही नहीं स्कूल प्रशासन की तरफ से छात्रा को गलत बयान देने के लिए उकसाया गया लेकिन जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसे भी स्कूल से निष्कासित कर दिया गया।' छात्र का कहना है कि वो परीक्षा में बैठना चाहता है। वो नहीं चाहता कि उसका एक साल बर्बाद हो। आपको बता दें कि इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि जांच में छात्र को दोषी पाया गया है। उसके मां-बाप भी जांच में सहायता नहीं कर रहे थे बल्कि दोनों का फोटो इंस्टाग्राम पर डाल दिया।
क्या था पूरा मामला
मामला तिरुवनंतपुरम के सेंट थॉमस सेंट्रल स्कूल का है। स्कूल में जुलाई के महीनें में गायन की एक प्रतियोगिता हुई थी। जिसे एक छात्रा ने जीता। छात्रा की 16 साल के छात्र से दोस्ती है। ऐसे में छात्र ने स्कूल की सीढ़ियों पर छात्रा को गले लगाते हुए उसके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई थी। वहां से गुजर रही एक शिक्षिका ने दोनों को गले मिलते हुए देख लिया था। शिक्षिका ने वाइस प्रिंसिपल से दोनों की शिकायत कर दी। वाइस प्रिंसिपल ने इसे अनुशासनहीनता माना। छात्र और छात्रा को स्कूल प्रशासन ने एक सप्ताह के लिए स्कूल से निष्कासित कर दिया। छात्र ने स्कूल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिए बिना ही स्कूल ने अपना आदेश दे दिया। उसने कहा कि लिखित में माफीनामा भी लिया गया और फिर निष्कासित भी कर दिया गया।
-
High court uttarakhand: IPS अरुण मोहन और नीरू गर्ग का मामला, केंद्र सरकार से मांगा शपथ पत्र जानिए क्यों -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद











Click it and Unblock the Notifications