Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kerala Local Body Polls: तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने लहराया परचम, लेफ्ट ने हार के लिए कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा

Kerala Local Body Polls: केरल निकाय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में भी हलचल मचा दी है। प्रदेश की राजधानी तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर यहां से लगातार 4 बार से सांसद हैं। इसके बावजूद चार दशकों से वाम मोर्चे (LDF) के कब्जे में रहे तिरुवनंतपुरम नगर निगम को बीजेपी अपने नाम करने में कामयाब रही है। इस हार के लिए लेफ्ट गठबंधन ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा दिया है।

लेफ्ट के गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में हार एलडीएफ के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। नतीजों के बाद लेफ्ट की ओर से पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के आंतरिक कलह की वजह से बीजेपी को मौका मिला। बता दें कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बारे में लंबे समय से दावा किया जा रहा है कि उन्हें पार्टी में अलग-थलग कर दिया गया है।

Kerala Local Body Polls

Thiruvananthapuram Municipal Election: कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए CPI(M) के केरल राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन ने कहा कि एलडीएफ को इस चुनाव में बड़ा नुकसान हुआ है। इसकी हर स्तर पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पहले भी समय-समय पर आत्ममंथन कर खुद को मजबूत किया है। इस बार भी जरूरी सुधार किए जाएंगे।

यह भी पढे़ं: Kerala Local Body Election Result: शशि थरूर के क्षेत्र में बीजेपी की बढ़त देगी कांग्रेस को बड़ी टेंशन!

गोविंदन ने हार के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि यूडीएफ ने सांप्रदायिक ताकतों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर यूडीएफ के वोट बीजेपी को ट्रांसफर हुए, ताकि एलडीएफ को हराया जा सके। उनके मुताबिक एलडीएफ के संगठन या फ्रंट में कोई कमजोरी नहीं थी।

Kerala Local Body Polls: सबरीमाला से जुड़ी पंडालम नगर पालिका LDF के खाते में

हालांकि, एलडीएफ ने पंडालम नगर पालिका पर जीत दर्ज की है, जो सबरीमाला मंदिर से जुड़े अहम केंद्रों में शामिल है। निकाय चुनावों के दौरान सबरीमाला मंदिर में चोरी का मामला बड़ा मुद्दा बना हुआ था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए CPI(M) नेता ने कहा कि यदि यह मुद्दा निर्णायक होता, तो एलडीएफ पंडालम सीट नहीं जीत पाता।

यह भी पढ़ें: Election Result 2025 kerala: केरल निकाय चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, टूटा वाम किला, कांग्रेस का क्या है हाल?

Shashi Tharoor के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी?

केरल निकाय चुनाव में शशि थरूर की सक्रियता अपने लोकसभा क्षेत्र में ज्यादा नहीं थी। वह पुतिन के साथ डिनर मीटिंग में शामिल हुए थे जबकि राहुल गांधी की कांग्रेस सांसदों के साथ हुई बैठक से नदारद रहे थे। अब उनके लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी की जीत पार्टी के अंदर उनकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। हालांकि, थरूर खुद कई बार कह चुके हैं कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होने वाले हैं। पिछले कुछ समय में उन्हें कई बार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देखा गया है। पीएम मोदी ने कईइ बार उनकी तारीफ भी की है।

यह भी पढे़ं: Kerala Local Body Polls: जहां गरमाया था वक्फ मुद्दा, वहीं BJP को मिली रिकॉर्डतोड़ जीत, क्या हैं इसके मायने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+