Election Result 2025 kerala: केरल निकाय चुनाव में BJP की ऐतिहासिक जीत, टूटा वाम किला, कांग्रेस का क्या है हाल?
Kerala Election Result 2025 Updates: केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के साथ ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इन चुनावों को सियासी सेमीफाइनल माना जा रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा राजधानी तिरुवनंतपुरम की हो रही है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए वाम लोकतांत्रिक मोर्चा से सत्ता छीन ली है। यह वही नगर निगम है, जिस पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का करीब 45 साल से दबदबा रहा। तिरुवनंतपुरम में यह बदलाव वाम मोर्चे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
101 वार्ड, BJP सबसे बड़ी पार्टी
तिरुवनंतपुरम नगर निगम की कुल 101 वार्ड सीटों में BJP के नेतृत्व वाले NDA ने 50 सीटों पर जीत हासिल की है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। LDF महज 29 वार्डों तक सिमट गया है। यह नतीजा शहर की राजनीति में बड़े पुनर्संतुलन की ओर इशारा करता है और निगम में अगली सरकार बनाने की राह NDA के लिए आसान करता दिख रहा है।

तिरुवनंतपुरम सिर्फ प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम क्षेत्र है। इसी इलाके से कांग्रेस नेता शशि थरूर लगातार चार बार लोकसभा सांसद चुने गए हैं। ऐसे में नगर निगम में BJP की जीत को पारंपरिक राजनीतिक समीकरणों के टूटने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। जानकार मानते हैं कि यह जीत विधानसभा चुनावों में कुछ सीटें जीतने से कहीं ज्यादा असर डालने वाली है।
तिरुवनंतपुरम की जीत पर पीएम मोदी का संदेश
तिरुवनंतपुरम नगर निगम में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहर के मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर "Thank you Thiruvananthapuram!" लिखते हुए जनता का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि यह जनादेश केरल की राजनीति में एक अहम मोड़ है और यह दर्शाता है कि राज्य के लोग विकास और सुशासन के लिए बीजेपी-एनडीए पर भरोसा कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी तिरुवनंतपुरम जैसे गतिशील शहर के विकास को प्राथमिकता देगी और आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करेगी।
केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के रिजल्ट
केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों की गिनती जारी है। राज्य की 1,199 स्थानीय इकाइयों में हुए चुनावों में ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत, जिला पंचायत, नगरपालिकाएं और नगर निगम शामिल हैं। इस बार कुल 23,573 से ज्यादा वार्डों में मुकाबला हुआ है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) कई निकायों में बढ़त बनाए हुए नजर आ रहा है। UDF ने सबसे अधिक सीटें जीतकर स्पष्ट बढ़त बना ली है।
रुझान बताते हैं कि UDF को शहरी क्षेत्रों में बढ़त मिली है, जहां वह कई नगरपालिकाओं और जिलों में आगे चल रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) ग्राम और ब्लॉक पंचायतों में बढ़त बनाए हुए है। निगमों की बात करें तो कोच्चि, त्रिशूर, कन्नूर और कोल्लम में UDF आगे है, जो पिछले चुनावों की तुलना में उसका बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।
दो चरणों में हुआ मतदान, अच्छा रहा वोट प्रतिशत
केरल के 1200 स्थानीय निकायों में से 1199 में 9 और 11 दिसंबर को दो चरणों में मतदान कराया गया था। कन्नूर जिले की मट्टन्नूर नगरपालिका में इस बार चुनाव नहीं हुए, क्योंकि वहां सितंबर 2027 में चुनाव निर्धारित हैं। पहले चरण में सात जिलों में 70.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़कर 76.08 प्रतिशत पहुंच गया। नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत और जिला पंचायत के प्रतिनिधियों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
244 केंद्रों पर मतगणना, त्रिकोणीय मुकाबला
9 और 11 दिसंबर को हुए चुनावों के लिए 244 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। ग्राम पंचायतों से लेकर नगर निगमों तक कुल 1199 स्थानीय निकायों में नए प्रतिनिधियों के चयन के लिए वोट डाले गए थे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला LDF, UDF और NDA के बीच देखा जा रहा है। शुरुआती रुझानों से साफ है कि तीनों मोर्चों ने अलग अलग इलाकों में अपनी ताकत झोंक दी है।
पहले चरण के जिलों में कड़ा मुकाबला
पहले चरण में 9 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की और एर्नाकुलम जैसे जिलों में मतदान हुआ था। इन जिलों में पंचायतों, नगरपालिकाओं और तीन नगर निगमों के 11 हजार से ज्यादा वार्डों के लिए वोटिंग कराई गई। दूसरे चरण का मतदान 11 दिसंबर को सात जिलों के 595 स्थानीय निकायों में हुआ।
2026 से पहले सियासी मूड का संकेत
केरल में स्थानीय निकाय चुनावों को हमेशा विधानसभा चुनाव से पहले जनता के मूड का पैमाना माना जाता रहा है। 2010 और 2015 के स्थानीय निकाय चुनावों में सत्ताधारी गठबंधन को झटका लगा था और इसके बाद 2011 और 2016 के विधानसभा चुनावों में विपक्ष ने सत्ता हासिल की थी। ऐसे में इस बार के नतीजों को भी 2026 की दिशा तय करने वाला माना जा रहा है।
तिरुवनंतपुरम में NDA की बढ़त ने चौंकाया
राजधानी तिरुवनंतपुरम नगर निगम से जो रुझान सामने आए हैं, उन्होंने राजनीतिक गलियारों में चर्चा बढ़ा दी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA 22 वार्डों में आगे चल रहा है, जबकि LDF 16 और UDF 11 वार्डों में बढ़त बनाए हुए हैं। बहुमत का आंकड़ा 52 है। पिछले करीब 10 वर्षों से बीजेपी राज्य की राजधानी में सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है और इस बार उसे उम्मीद की किरण नजर आती दिख रही है।
नगर निगमों में कहां कौन आगे
छह नगर निगमों में से कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF तीन में आगे चल रहा है। कोच्चि, त्रिशूर और कन्नूर में UDF ने बढ़त बनाई है। वहीं CPI(M) के नेतृत्व वाला LDF कोल्लम और कोझिकोड में आगे है। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में NDA और LDF के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।
कन्नूर नगर निगम में UDF 12 डिवीजनों में आगे है, LDF 6 डिवीजनों में और NDA 2 डिवीजनों में बढ़त बनाए हुए है। कोच्चि नगर निगम में मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। शुरुआती रुझानों में जहां LDF की जीत की उम्मीद जताई जा रही थी, वहीं अब UDF ने जोरदार वापसी करते हुए 32 32 सीटों पर बराबरी कर ली है। बीजेपी यहां पांच डिवीजनों में आगे चल रही है।
LDF की कुल बढ़त, NDA की सीमित लेकिन अहम मौजूदगी
शुरुआती आधे घंटे के रुझानों में LDF ने सभी स्तरों पर बढ़त बनाई है। छह नगर निगमों में से तीन में LDF आगे है, जबकि UDF एक में बढ़त बनाए हुए है। 86 नगरपालिकाओं में LDF 21, UDF 18 और NDA 2 में आगे चल रहा है। 152 ब्लॉक पंचायतों में LDF 11 और UDF 7 में आगे है। 941 ग्राम पंचायतों के शुरुआती रुझानों में LDF 46, UDF 37 और NDA 6 पंचायतों में बढ़त बनाए हुए है।
नतीजे तय करेंगे आगे की राजनीति
केरल निकाय चुनाव 2025 के ये शुरुआती रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि लेफ्ट गठबंधन राज्य में अब भी मजबूत स्थिति में है, लेकिन राजधानी जैसे अहम इलाकों में NDA की बढ़त ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। आने वाले घंटों में तस्वीर और साफ होगी, लेकिन इतना तय है कि ये नतीजे 2026 के विधानसभा चुनाव की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
-
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव?












Click it and Unblock the Notifications