Kerala Local Body Election Result: शशि थरूर के क्षेत्र में बीजेपी की बढ़त देगी कांग्रेस को बड़ी टेंशन!
Kerala Local Body Election Result: केरल में निकाय चुनाव के नतीजे आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सेमीफाइनल की तरह हैं। सुबह आठ बजे से शुरू हुई गिनती में कांग्रेस गठबंधन यूडीएफ को बढ़त दिख रही है। हालांकि, पार्टी से नाराज चल रहे शशि थरूर के लोकसभा क्षेत्र तिरुवनंतपुरम में बीजेपी की बढ़त प्रदेश के बदलते सियासी समीकरणों की कहानी कह रही है।
राज्यभर में 244 मतगणना केंद्रों और 14 जिलाधिकारी कार्यालयों में मतगणना चल रही है। सत्तारूढ़ CPI(M) के नेतृत्व वाला लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF), कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) और भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला NDA इस चुनाव में आमने-सामने हैं।

Shashi Tharoor के लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी को बढ़त
राजधानी तिरुवनंतपुरम की स्थिति पर खास नजर है। शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र में आने वाले तिरुवनंतपुरम कॉर्पोरेशन में शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 22 वार्डों में आगे चल रही है। सत्ताधारी LDF 16 वार्डों में और कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF 11 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है।
Kerala Local Body Election Result: शशि थरूर के लिए अहम हैं नतीजे
- तिरुवनंतपुरम के 101 वार्डों वाले इस नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 52 है, जिसे हासिल करने के लिए सभी दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
- पिछले काफी समय से कांग्रेस में साइडलाइन किए जा चुके थरूर के भाजपा में जाने की अटकलें भी हैं, लेकिन उन्होंने हमेशा इससे इनकार किया है।
- अगर बीजेपी तिरुवनंतपुरम के निकाय चुनाव में जीतती है, तो यह प्रदेश में इसकी स्थिति मजबूत करने के लिहाज से मील का पत्थर होगा। 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पहली बार एक सीट जीती है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं पत्रकार रुनझुन शर्मा? शशि थरूर के साथ ऐसी तस्वीरें देख हिल गया इंटरनेट,पावरफुल लेडी के बारे में जानें?
Kerala Local Body Election: विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल
स्थानीय निकाय चुनावों को 2026 में होने वाले केरल विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है। इनके नतीजों से यह साफ होगा कि राज्य की जनता किस गठबंधन के पक्ष में रुझान दिखा रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल किस रणनीति के साथ मैदान में उतर सकते हैं। बीजेपी के लिए यह नतीजे अहम हैं, क्योंकि केंद्र की सत्ता में काबिज होने के बावजूद भी दक्षिणी राज्यों में अभी तक पार्टी चुनावी सफलता का स्वाद नहीं चख पाई है।
केरल निकाय चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बढ़त
राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF अब तक 387 वार्डों में आगे है। वहीं CPI(M) की अगुवाई वाला LDF 283 वार्डों पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA 71 वार्डों में आगे चल रहा है। अन्य दल और निर्दलीय उम्मीदवार 59 वार्डों में बढ़त दर्ज कर रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग ने बताया है कि सभी नतीजों की औपचारिक घोषणा शनिवार दोपहर तक कर दी जाएगी। मतगणना से जुड़े ताजा अपडेट आयोग की 'ट्रेंड' वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। वहीं, निर्वाचित पंचायत सदस्यों और नगर पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor: क्या राहुल से नाराज हैं थरूर? पार्टी मीटिंग से फिर बनाई दूरी, 'डिस्टेंस पॉलिटिक्स' से हलचल तेज












Click it and Unblock the Notifications