कौन हैं पत्रकार रुनझुन शर्मा? शशि थरूर के साथ ऐसी तस्वीरें देख हिल गया इंटरनेट,पावरफुल लेडी के बारे में जानें?
Shashi Tharoor Runjhun Sharma: कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर कहां हैं और वो किसके साथ हैं? सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से ये चर्चा आम है। राहुल गांधी की बुलाई कांग्रेस की अहम रिव्यू मीटिंग से उनकी गैरहाजिरी ने पहले ही सवाल खड़े कर दिए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शशि थरूर ने पहले से ही हाई कमान को अपनी गैरहाजिरी की जानकारी दे दी थी। लेकिन तभी शशि थरूर की इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया।
शशि थरूर की ये तस्वीरें किसी वेकेशन स्पॉट की तरह लग रही थीं और साथ थी एक दमदार, तेजतर्रार पत्रकार-रुनझुन शर्मा। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर मीम्स और कमेंट्स की बरसात शुरू हो गई। ऐसे में आइए जानते हैं ये रुनझुन शर्मा कौन हैं और शशि थरूर के साथ ये क्या कर रही हैं? साथ में ये भी जानेंगे ये तस्वीरें कहां से आई हैं।

शशि थरूर और रुनझुन शर्मा की तस्वीरें कहां से आईं? यह भी जानिए
सबसे दिलचस्प बात यह है कि ये तस्वीरें खुद रुनझुन शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल 11 दिसंबर को शेयर की हैं। रुनझुन शर्मा ने शशि थरूर के साथ तस्वीरें शेयर कर लिखीं, ''ब्रिटेन को उपनिवेशवाद से जुड़ी लंबी चौड़ी "रसीदें" थमाने के बाद वो फिर से लौट आए हैं-लेकिन इस बार मंजिल है मॉस्को। RT पर आज होने वाला कार्यक्रम इंडिया-रूस संबंधों पर एक खास एपिसोड है।''
रुनझुन शर्मा ने जानकारी दी है कि शशि थरूर के साथ उनका एक इंटरव्यू आने वाला है, जिसका फोकस भारत और रूस पर होगा, इसमें भारत और रूस के बदलते समीकरणों पर गहराई से बात की जाएगी। यानी वायरल तस्वीरों की असली वजह है एक इंटरव्यू और एक इंटरनेशनल शो, न कि कोई विवाद। लेकिन सोशल मीडिया है, वह शांत कहां रहने वाला था।
who is Runjhun Sharma: कौन हैं रुनझुन शर्मा? जानिए इस पावरफुल पत्रकार का सफर
🔹 रुनझुन शर्मा भारतीय मीडिया जगत का जाना-माना नाम हैं। हाल ही में उन्हें रूस के सरकारी अंतरराष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क RT India का हेड ऑफ न्यूज बनाया गया है। यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि 7 दिसंबर को RT India को खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लॉन्च किया है। इस भूमिका में रुनझुन RT के भारतीय न्यूजरूम की पूरी संपादकीय दिशा तय कर रही हैं।
🔹 रुनझुन शर्मा इससे पहले वे RT के मॉस्को ब्यूरो में साउथ एशिया की प्रमुख संवाददाता थीं। यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले से ही वह रूस में मौजूद थीं और लगातार रिपोर्टिंग करती आ रही हैं।
🔹 रुनझुन शर्मा अपनी सटीक और इनसाइडर रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने दक्षिण एशिया की कई अहम घटनाओं को कवर किया है-आतंरिक राजनीति से लेकर सैन्य मसलों तक।
🔹 रुनझुन शर्मा पुतिन की चीन और अन्य देशों में हुई उच्चस्तरीय बैठकों से भी रिपोर्टिंग कर चुकी हैं। यानी उनकी पहुंच पावर सर्कल में गहरी है और यही वजह है कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीरता से लिया जाता है।
🔹 रुनझुन शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई की है। उनके पास जर्नलिज्म की डिग्री है। उम्र लगभग 40 वर्ष है। RT से पहले वे CNN-News18 से जुड़ी थीं, जहां उन्होंने हेल्थ, माइनॉरिटी अफेयर्स और फार्मा सेक्टर की गहन रिपोर्टिंग की। उनका वायरल हुआ एक पॉडकास्ट पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था।
🔹 रुनझुन की नेटवर्थ करीब 15 करोड़ रुपये मानी जाती है। हालांकि वे अपनी निजी जिंदगी को हमेशा पर्दे में रखती हैं।
रुनझुन शर्मा के नाम कई बड़े अवॉर्ड भी हैं:
- UNFPA Laadli Award for Gender Sensitivity (दो बार - 2015 और 2020)
- Red Ink Special Mention Award for Politics (2019)
- उनकी बॉयो लाइन बताती है कि वे सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली आवाज हैं।
शशि थरूर और रुनझुन शर्मा की वायरल तस्वीरों पर क्या कह रहा सोशल मीडिया?
सोशल मीडिया पर शशि थरूर और रुनझुन शर्मा की तस्वीरें वायरल हो गई हैं। एक यूजर ने लिखा, "बाकी दुनिया एक तरफ, अपने थरूर साहब एक तरफ।" दूसरे ने चुटकी ली, "और क्या यही वजह थी कि सर मीटिंग में नहीं पहुंचे?"
एक यूजर ने कमेंट किया, "No one can match the aura of Shashi Tharoor saab।" दूसरा बोला, "Shashi Tharoor enjoying foreign trips... corruption on peak।" कुछ लोग तो इसे "थरूर का वेकेशन मोड ऑन" भी बता रहे हैं, तो कुछ उनके विदेश दौरों को लेकर सवाल उठा रहे हैं। यानी तस्वीरों ने इंटरनेट को सचमुच हिलाकर रख दिया है।
असल में तस्वीरें किसी निजी वेकेशन की नहीं, बल्कि एक इंटरनेशनल इंटरव्यू शूट की हैं। लेकिन सोशल मीडिया ने इसे अलग ही रंग दे दिया। मतलब लोगों की प्रतिक्रियाएं गंभीर से लेकर मजाकिया तक, हर तरह की हैं। पर साफ है कि रुनझुन शर्मा की दमदार मौजूदगी और थरूर की अलग पहचान-जब दोनों एक फ्रेम में आए तो इंटरनेट खुद ही उबल पड़ा।
रुनझुन की प्रोफेशनल उपलब्धियां और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें भारत की सबसे प्रभावशाली पत्रकारों में शामिल करती हैं। और शायद यही वजह है कि थरूर के साथ उनकी मौजूदगी ने इंटरनेट को एक पल में हिला दिया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications