केरल सरकार ने अपनी कोरोना रणनीति में किया बदलाव, कंटेनमेंट जोन में तेजी से होगा वैक्सीनेशन

तिरुवनन्तपुरम, 13 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश की जंग जारी है। दूसरी लहर का प्रकोप झेलने के बाद अब देशभर में तीसरी लहर की आशंका के देखते हुए टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। केंद्रीय रिपोर्ट के मुताबिक अब तक भारत में 52 करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इस बीच कई राज्य अभी भी कोरोना के दैनिक मामलों में खतरे की घंटी बजा रहे हैं। इसी क्रम में अब केरल सरकार ने अपने वैक्सीनेशन प्रोग्राम को नए तरह से लागू करने का ऐलान किया है।

Kerala government changes its corona strategy rapid vaccination in containment zones

टीकाकरण रणनीति में बदलाव करते हुए अब केरल सरकार ने कंटेनमेंट जोन के उन लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है जो कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोविड-19 की समीक्षा बैठक में कहा कि इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में उन सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी जो कोविड नेगेटिव हैं। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोविड टेस्ट किया जाएगा। जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव होगी उन सभी लोगों का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कोरोना: तीसरी लहर की तैयारी, केंद्र ने राज्यों को दिया इमरजेंसी कोविड रिस्पॉन्स पैकेज का 35% पैसा

सरकार ने टीकाकरण अभियान को तेजी से लागू करने के लिए सभी जिलों में प्रयास तेज करने का निर्णय लिया है। 14, 15 और 16 अगस्त को राज्यभर में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार ने अपने कुछ प्रतिबंधों में भी बदलाव किया है। अब से सभी सार्वजनिक आयोजनों के लिए पूर्व अनुमति लेनी होगी। शिक्षकों को कोविड ड्यूटी से छूट दी जाएगी क्योंकि उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं, परीक्षा के काम में लगना होगा। ओणम के लिए सरकारी कार्यालयों में समारोह फूलों की व्यवस्था तक सीमित रहेगा। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग को घरों में कोविड के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+