कोरोना: तीसरी लहर की तैयारी, केंद्र ने राज्यों को दिया इमरजेंसी कोविड रिस्पॉन्स पैकेज का 35% पैसा

नई दिल्ली, 13 अगस्त। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में महामारी का प्रकोप देखने के बाद अब संभावित थर्ड वेव के लिए केंद्र और राज्य सरकारें उचित तैयारी कर रही हैं। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई कि शुक्रवार को राज्यों को स्वास्थ्य ढांचे में सुधार के लिए कोविड-19 आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी (ईसीआरपी-द्वितीय) पैकेज के तहत 35 प्रतिशत राशि जारी कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी बताया कि अब तक देशभर में 52.89 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Corona third wave Center gave 35 Percentage money of emergency covid response package to states

केंद्र सरकार ने बताया कि गुरुवार शाम 7 बजे तक सामने आए रिपोर्ट के मुताबिक 12 अगस्त को 50,77,491 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई। मंत्रालय ने कहा कि इनमें से 18-44 वर्ष आयु वर्ग में 27,83,649 लोगों को वैक्सीन पहली डोज और 4,85,193 लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई। केंद्र के मुताबिक कुल मिलाकर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 18,76,63,555 लोगों ने अपनी पहली खुराक प्राप्त की है और 1,39,23,085 लोगों ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अपनी दूसरी खुराक प्राप्त की।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार का खुलासा- कोरोना काल में पूरी की 5 फिल्मों की शूटिंग, नहीं तोड़ा खुद से किया ये वादा

देश में कोरोना की स्थिति
पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में COVID-19 वैक्सीन की 1 करोड़ से अधिक डोज लगाई है। वहीं कोरोना के दैनिक मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 40,120 नए मामलों के साथ आंकड़ों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले गुरुवार को 41,195 नए मामले सामने आए थे। पिछले सात दिनों में पहली बार था कि दैनिक मामलों ने फिर से 40,000 का आंकड़ा पार किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए कोविड बुलेटिन में कहा गया है कि 24 घंटों में कुल 585 मौतें भी हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या 4,30,254 हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+