केरल की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 21 जून को होगा चुनाव
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने अगले महीने जुलाई में खाली हो रही केरल की 3 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये तीनों राज्यसभा सीटें अगले महीने 1 जुलाई को खाली हो रही हैं। राज्यसभा के उपसभापति पी. जे. कुरियन और जॉय अब्राहम के अलावा सीपी नारायणन का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है।

कुरियन कांग्रेस सदस्य के रूप में जबकि अब्राहम केरल कांग्रेस (एम) और नारायणन माकपा सदस्य के रूप में राज्यसभा में केरल का प्रतिनिधित्व करते रहे है। चुनाव आयोग ने इन तीनों सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है जहां 21 जून को चुनाव होगा।
इसके लिए 4 जून को अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इसके लिए नामांकन की अंतिम तिथि 11 जून और नामांकन पत्रों की जांच की तिथि 12 जून होगी। सदस्यों के चुनाव के लिए जरूरत पड़ने पर 21 जून को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक मतदान प्रकिया चलेगी। जबकि इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना भी संपन्न होगी।
और भी पढ़ें: गौरी लंकेश मर्डर केस: SIT ने कोर्ट में दाखिल की 650 पन्नों की चार्जशीट












Click it and Unblock the Notifications