गौरी लंकेश मर्डर केस: SIT ने कोर्ट में दाखिल की 650 पन्नों की चार्जशीट
नई दिल्ली: कन्नड़ पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या की जांच कर रही एसआईटी ने 650 पन्नों की चार्जशीट अदालत में दाखिल की है। जिसमें 131 लोगों का बयान शामिल है। इसमें एफएसएल अफसरों के साथ आरोपी केटी नवीन और प्रवीन का बयान भी शामिल है। गौरी लंकेश कन्नड़ टैब्लॉइड 'गौरी लंकेश पत्रिके' की संपादक थी। उनकी 5 सिंतबर 2017 को बैंगलुरू में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गौरी लंकेश की हत्या के बाद देशभर के पत्रकारों ने इसकी निंदा की थी और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की थी। पत्रकारों ने लंकेश की हत्या को लोकतंत्र की हत्या बताया था।
इसके पहले गौरी लंकेश हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी केटी नवीन के रुप में हुई थी, जिसे कर्नाटक पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। कर्नाटक पुलिस ने नवीन कुमार नाम को बेंगलुरु के मैजिस्टिक इलाके में मुख्य बस टर्मिनस के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरू मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी केटी नवीन कुमार को एसआईटी कस्टडी में भेज दिया था।
बेंगलुरू पुलिस के मुताबिक, गौरी लंकेश के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हत्यारों में से एक नवीन कुमार की तरह दिखता था। बता दें, गौरी लंकेश कन्नड़ टैब्लॉइड "गौरी लंकेश पत्रिके" की संपादक थी। उनकी 5 सिंतबर 2017 को बैंगलुरू में गोली मारकर हत्या कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications