Kerala Assembly Elections 2026: कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की लिस्ट, इस बड़े फिल्म स्टार को मिला टिकट
Kerala Assembly Elections 2026 (कांग्रेस लिस्ट): संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के प्रमुख सहयोगी केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में वी.डी. सतीशन, सन्नी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, एम. मुरलीधरन, आयशा पोट्टी, चांडी ओम्मन और आर्यदान शौकत जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।
तो वहीं इस लिस्ट में मलयालम अभिनेता रमेश पिशारोडी का भी नामं शामिल है, वो पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि राज्य में 9 अप्रैल को मतदान होगा और वोटों की गिनती 4 मई तक की जाएगी।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने मंगलवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई। संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा 'पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सीटों के बड़े हिस्से के लिए कई नाम साफ कर दिए हैं। जीतने की क्षमता उम्मीदवारों के चयन का एक प्रमुख मानदंड है।'
Kerala Assembly Elections 2026 list: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट
यह महत्वपूर्ण बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पूर्व पार्टी प्रमुख राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, केरल कांग्रेस प्रमुख सन्नी जोसेफ, एआईसीसी केरल प्रभारी दीपा दासमुंशी, अंबिका सोनी, मधुसूदन मिस्त्री, अभिषेक दत्त, नीरज डांगी और पी.एल. पुनिया सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सोमवार को भाजपा ने भी अपनी 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।
Kerala Elections 2026 list: कौन हैं Ramesh Pisharody?
रमेश पिशारोडी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कॉमेडियन, एक्टर, टीवी होस्ट और फिल्म डायरेक्टर हैं। अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री के लिए वह खास पहचान रखते हैं। पिशारोडी ने अपने करियर की शुरुआत मिमिक्री आर्टिस्ट के रूप में की थी, वह कॉमेडियन सलीम कुमार की टीम कोचीन स्टैलियंस से जुड़े थे। टीवी शो Cinemala, Comedy Show और बाद में Bluff Masters से उन्हें बड़ी पहचान मिली।
-
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC












Click it and Unblock the Notifications