केजरीवाल बोले- राज्यों के लिए केंद्र खरीदे वैक्सीन, नहीं तो भारत की छवि होगी खराब
नई दिल्ली, 13 मई: कोरोना महामारी से बचाव के लिए राज्यों पास वैक्सीनेशन अधिक संख्या में करवाना एकमात्र विकल्प है। जिसके बाद देश के कई राज्य अपने प्रदेश के लिए वैक्सीन की खरीद कर रहे है। जिसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा केंद्र को राज्यों की तरफ से वैक्सीन की खरीददारी करनी चाहिए। उन्होंने इसके पीछे तथ्य दिया कोरोना टीकों के लिए राज्यों के अंतराष्ट्रीय बाजार में एक-दूसरे के साथ झगड़ने और प्रतियोगिता करने के कारण भारत की छवि के लिए हानिकारक है। इससे हमारे देश की छवि खराब होती है।

Recommended Video
केजरीवाल ने दी ये सलाह
सीएम केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि विदेशों से कोविड -19 टीकों की खरीद के लिए अलग-अलग निविदाएं जारी करना दुनिया में भारत की छवि के लिए हानिकारक है। केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा"भारतीय राज्यों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने / लड़ने के लिए छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र से, महाराष्ट्र ओडिशा से, ओडिशा दिल्ली से लड़ रहा है। भारत कहां है? भारत की कितनी खराब छवि बनती है। उन्होंने सलाह दी कि भारत को एक देश के तौर पर सभी भारतीय राज्यों की तरफ से टीकों की खरीद करनी चाहिए।"
राज्यों ने वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक स्तर पर जाने का फैसला किया है
राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और दिल्ली ऐसे 10 राज्य हैं जिन्होंने वैक्सीन की खरीद के लिए वैश्विक स्तर पर जाने का फैसला किया है क्योंकि देश में टीकों की आपूर्ति जनसंख्या की तुलना में पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा राज्य, चाहे भाजपा द्वारा शासित हों या नहीं, ये सबके लिए अहम हो गया है, क्योंकि अधिकतम संख्या में लोगों का टीकाकरण करना अभी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। जैसा कि केंद्र टीकाकरण की दूसरी खुराक के प्रशासन को प्राथमिकता दे रहा है, दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक ने फिलहाल 18 से 44 साल के लोगों के टीकाकरण को रोक दिया है।
केंद्र खरीदेगा तो वो अधिक सौदेबाजी कर सकेगा
केजरीवाल ने इस संबंध में एक और ट्वीट किया और लिखा भारत द्वारा टीका उत्पादन कर रहे देशों से खरीद करने से अधिक सौदेबाजी की शक्ति मिलेगी बजाय राज्यों द्वारा व्यक्तिगत रूप से ऐसा करने से। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पास ऐसे देशों के साथ मोल-भाव करने के लिए अधिक कूटनीतिक संभावना है।
ऐसे अमीर राज्य बेहतर स्थिति में होंगे
वैक्सीन एक राज्य बनाम दूसरा राज्य की लड़ाई बनती जा रही है क्योंकि सबसे अधिक संख्या में वैक्सीन की खुराक प्राप्त करने के लिए अमीर राज्य बेहतर स्थिति में होंगे। देश के सबसे धनी नगर निकाय बृहन्मुंबई नगर निगम ने बुधवार को एक करोड़ खुराक की खरीद के लिए ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट जारी करने के साथ ही नगर निगम स्तर पर भी टीकों की खरीद के लिए टेंडर देने का काम किया जा रहा है। बीएमसी ने कहा कि वैक्सीन निर्माता, भारतीय साझेदार, अधिकृत वितरक बोली में भाग ले सकते हैं, लेकिन उन्हें भारत के साथ सीमा साझा करने वाले देशों से नहीं होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications