'अपशब्दों के लिए केजरीवाल की माफी काफी नहीं सजा मिलनी चाहिए'
नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा है कि केजरीवाल ने जो कुछ कहा वो गलत और सही नहीं है। उन्हें इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी।
उल्टा उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए थी और सीबीआई को सपोर्ट करना चाहिए ना कि इस तरह से तमाशा खड़ा करना चाहिए था। केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली किरण बेदी ने कहा कि सीएम को इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताने की बजाय सीबीआई का सहयोग करना चाहिए था और जांच एजेंसी से सबूतों की मांग करनी चाहिए थी।
उनकी अपने अपशब्दों के लिए माफी मांगनी चाहिए वैसे जो अपराध उन्होंने किया है उसके लिए वो माफी के काबिल नहीं बल्कि उन्हें तो इस बात के लिए सजा होनी चाहिए थी।













Click it and Unblock the Notifications