अगर ईमानदार हैं केजरीवाल तो फिर CBI छापे पर घबराए क्‍यों हैं?

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। मंगलवार की सुबह-सुबह दिल्‍ली के प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के दफ्तर और घर पर देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई ने जब छापा मारा तो मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तिलमिला गए। बौखलाहट में उन्‍होंने शब्‍दों की सारी मर्यादा पार कर दी और पीएम मोदी को कायर और मनोरोगी तक बोल दिया। हर तरह की जांच का समर्थन करने वाले केजरीवाल की छापेमारी के बाद की घबड़ाहट और अनाप-शनाप बयानबाजी केजरीवाल के इमानदारी पर सवालिया निशान खड़ा कर रहे हैं।

Why honest Arvind Kejriwal irritated on CBI raid
हालांकि सीबीआई ने छापेमारी के पीछे का कारण भी साफ किया है और बताया है कि राजेंद्र कुमार पर पद पर रहते हुए नीजि कंपनी बनाकर सरकार से फायदा लेने का आरोप है। इसके अलावा सीबीआई ने राजेंद्र कुमार के घर से 2.40 लाख रुपये मिले हैं और तीन अचल संपत्ति का भी पता चला है। इसके बाद केजरीवाल मीडिया के सामने आकर कहा कि सीबीआई ने राजेंद्र कुमार का बहाना बनाकर मुझपर निशाना लगाया है।

केजरीवाल ने खुले तौर पर पीएम मोदी पर हमला बोला और कहा कि मेरे तो सिर्फ शब्‍द खराब हैं आपके तो कर्म खराब हैं। मीडिया के सामने सफाई में केजरीवाल ने कहा कि अगर 2007 घोटाले के लिए छापेमारी की गई तो सीएम कार्यालय में तो इतनी पुरानी फाइलें होती ही नहीं। इन सबके साथ जो बड़ा सवाल उठ रहा है वो ये है कि खुद को इमानदार कहने वाले केजरीवाल आखिर छापेमारी से मिलमिलाए क्‍यों हैं? सोशल नेटवर्किंग साइट पर चर्चा है कि केजरीवाल इस लिए घबरा गये हैं क्‍योंकि अब उनकी पोल खुल जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+