गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देशों को दिल्ली में लागू करेगी केजरीवाल सरकार, खुलेंगी ये दुकानें: सूत्र
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात एक दिशानर्देश जारी करते हुए देश में सभी दुकानों को सशर्त खोलने की अनुमति दी थी। जिसके बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, हालांकि इस आदेश को लेकर लोगों में अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच दिल्ली सरकार ने भी बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार के दुकानों को लेकर जारी किए गए दिशानिर्देशों पर बड़ा ऐलान किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की केजरीवाल सरकार, गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देशों को लागू करने जा रही है।
Recommended Video

मीडिया में ऐसी खबरें भी थीं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अभी दुकानों को खोले जाने पर चर्चा के लिए 27 अप्रैल को एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे जिसके बाद गृह मंत्रालय के नए दिशानिर्देशों को लागू करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। लेकिन दिल्ली सरकार के सरकारी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में केंद्र के फैसले को शनिवार से ही लागू कर दिया गया है।
दिल्ली सरकार के सूत्रों की मानें तो रिहायशी इलाकों में स्टैंड-अलोन दुकानें और दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मानदंडों को सख्ती से लागू किया जाएगा।कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली में अभी तक 2500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिस वजह से सरकार मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाह रही है।
ये था गृह मंत्रालय का फैसला
शुक्रवार देर रात केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने दुकानों को खोलने को लेकर एक आदेश जारी किया। इस आदेश के मुताबिक सभी दुकानों का सशर्त खोलने की इजाजत दी गई। दुकानों में केवल 50 फीसदी स्टाफ ही काम कर सकेगा। इसके साथ ही मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। वहीं अभी शॉपिग कॉम्प्लेक्स और मॉल आदि को खोलने की मंजूरी नहीं मिली है। सरकार की ओर से शराब की दुकानों को भी खोलने पर रोक बरकरार है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि आज से देश में व्यावसायिक गतिविधियां कुछ रफ्तार पकड़ेंगी।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: क्या एक बार ठीक हो चुके व्यक्ति को दोबारा नहीं होगा संक्रमण? WHO ने दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications