कौन बनेगा करोड़पति में युवक ने जीते 25 लाख, 50 लाख के सवाल पर अटका, क्या आप दे सकते हैं जवाब

नई दिल्ली। टीवी पर लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति लगातार दर्शकों की पसंद बना हुआ है। एक के बाद एक इस सीजन में 3 महिलाओं ने अभी तक एक करोड़ रुपए की राशि जीती है। अहम बात यह है कि इस सीजन में अभी तक एक भी पुरुष प्रतिभागी एक करोड़ रुपए का ईनाम नहीं जीत सका है। हालांकि अंकुश शर्मा इसके बेहद करीब पहुंचे थे लेकिन 50 लाख रुपए के सवाल पर वह अटक गए और 25 लाख रुपए की इनाम राशि लेकर वह शो से क्विट कर गए।

इस बीमारी से बचपन से जूझ रहे शुभम

इस बीमारी से बचपन से जूझ रहे शुभम

जम्मू के रहने वाले अंकुश शर्मा ने अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठकर 25 लाख रुपए तक के सवालों के जवाब सफलतापूर्वक दिए लेकिन 50 लाख रुपए के सवाल पर वह अटक गए। जिसकी वजह से वह 25 लाख रुपए की राशि लेकर ही शो से चले गए। शो पर अंकुश ने अपने जीवन के संघर्ष के बारे बात की और बताया कि वह बचपन से ही रिकेट्स की बीमारी से ग्रसित थे, लेकिन फिर भी उन्हें अपनी जिंदगी से प्यार है।

25 लाख रुपए की राशि जीती

25 लाख रुपए की राशि जीती

अहम बात यह है कि अंकुश जब 25 लाख रुपए के सवाल तक पहुंचे तो उनकी सभी 3 लाइफलाइन बची थी, लेकिन 25 लाख रुपए के सवाल पर अंकुश ने अपनी सभी लाइफलाइन का इस्तेमाल कर लिया। इस वजह से जब वह 50 लाख के सवाल पर पहुंचे तो उनके पास कोई भी लाइफलाइन नहीं बची और अंकुश को 50 लाख रुपए के लिए पूछे गए सवाल का जवाब भी नहीं पता था जिस वजह से उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया।

क्या आपको पता है सवाल का जवाब

क्या आपको पता है सवाल का जवाब

50 लाख रुपए के लिए अंकुश से विकास स्वरूप की किताब पर सवाल पूछा गया। सवाल था कि विकास स्वरूप की किताब Q&A में राम मोहम्मद थॉमस टीवी क्विज शो में जो सवाल पूछा था उसका विषय क्या था कौन सा आखिरी सवाल पूछते हैं। इसके चार विकल्प, बीथोवेन का पियानो सोनाटा नंबर 29, मुमताज महल के पिता, थ्री मस्कीटियर्स एंड कोस्टार्ड, शेक्सपियर का एक चरित्र। इसका सही जवाब बीथोवेंस पियानो सोनाटा नंबर 29 था।

इसे भी पढ़ें- अनूपा दास को आता था 7 करोड़ वाले सवाल का जवाब लेकिन नहीं दिया जवाब, जानिए क्यों

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+