अनूपा दास को आता था 7 करोड़ वाले सवाल का जवाब लेकिन नहीं दिया जवाब, जानिए क्यों

नई दिल्ली। लोकप्रिय टीवी क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति का मौजूदा सीजन भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शो में छत्तीसगढ़ के बस्तर की जगदालपुर में रहने वाली 42 वर्षीय अनुपा दास हिस्सा लेने के लिए पहुंची। शो में एक करोड़ रुपए जीतने वाली अनुपा तीसरी प्रतियोगी हैं और एक करोड़ रुपए की राशि जीतकर अनुपा ने इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। इस शो में अनुपा पूरे आत्मविश्वास के साथ खेला और 7 करोड़ रुपए के सवाल तक पहुंची, हालांकि वह 7 करोड़ रुपए के सवाल का वह सही जवाब नहीं दे सकी। लेकिन बावजूद इसके वह एक करोड़ रुपए लेकर अपने घर गईं।

Recommended Video

    KBC 12: Bastar की Anupa Das बनीं शो की तीसरी महिला Crorepati Contestant । वनइंडिया हिंदी
    क्रिकेट से जुड़ा सवाल

    क्रिकेट से जुड़ा सवाल

    सात करोड़ रुपए के लिए कौन बनेगा करोड़पति शो में अनुपा से क्रिकेट से जुड़ा सवाल पूछा गया था, जिसका अनुपा जवाब नहीं दे सकी। अनुपा से पूछा गया था कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रियाज पुनावाला और शौकत दुकानवाला ने किस टीम की ओर से मैच खेला था। इस सवाल के जवाब में अनुपा को चार विकल्प दिए गए थे, जोकि केन्या, युनाइटेड अरब अमीरात, कनाडा और इरान थे। अनुपा को इस सवाल का सही जवाब पता नहीं था और ना ही उनके पास कोई लाइफलाइन बची हुई थी।

    सही जवाब नहीं पता था

    सही जवाब नहीं पता था

    सवाल का सही जवाब पता नहीं होने की वजह से अनुपा ने जोखिम नहीं लेने का फैसला लिया और एक करोड़ रुपए की राशि जीतकर शो को छोड़ने का फैसला लिया। लेकिन कौन बनेगा करोड़पति शो की परंपरा के अनुसार अमिताभ बच्चन ने अनुपा के शो क्विट करने के बाद उनसे इस सवाल का जवाब देने को कहा। जिसके बाद अनुपा ने सवाल का जवाब अनुमान के आधार पर दिया।

    7 करोड़ के सवाल का जवाब

    7 करोड़ के सवाल का जवाब

    7 करोड़ रुपए के सवाल के जवाब में अनुपा ने दूसरे विकल्प को चुना। अहम बात यह थी कि अनुपा का जवाब सही निकला, लेकिन अनुपा पहले ही शो क्विट कर चुकी थीं जिसकी वजह से उन्हें एक करोड़ रुपए की राशि से संतोष करना पड़ा। इस सवाल का सही जवाब यूएई था। इससे पहले एक करोड़ रुपए की राशि के लिए अनुपा से जो सवाल पूछा गया था उसका अनुपा ने सही जवाब दिया था।

    एक करोड़ के लिए पूछा गया ये सवाल

    एक करोड़ के लिए पूछा गया ये सवाल

    अनुपा से एक करोड़ रुपए के लिए जो सवाल पूछा गया था वह परमवीर चक्र सम्मान से नवाजे गए व्यक्ति से जुड़ा था। एक करोड़ रुपए के लिए अनुपा से पूछा गया कि 18 नवंबर 1962 में लदाख के रेजांग में बहादुरी के लिए किसे परमवीर चक्र से सम्मानित कया गया था। इस सवाल के जवाब में चार विकल्प मेजर धन सिह थापा, लेफ्टिनेंट आर्देशीर तारापोर, सुबेदार जोगिंदर सिंह, मेजर शैतान सिंह था। और इस सवाल का सही जवाब मेजर शैतान सिंह था। बता दें कि इससे पहले आईपीएस अधिकारी मोहिता शर्मा और नाजिया नसीम ने एक करोड़ रुपए की राशि जीती थी। केबीसी के इतिहास में पहली बार है कि एक सीजन में तीनों प्रतियोगी महिलाएं हैं जिन्होंने एक करोड़ रुपए की राशि जीती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+