कैटरीना कैफ ने ये किसको कह दिया भैया, फोटो देख अंदाजा लगाने लगे फैंस

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली कैटरीना कैफ की ताजा पोस्ट चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल कैटरीना ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें कैटरीना के साथ एक शख्स है और कैटरीना ने कैप्शन में लिखा है- 'भैया एंड मी'। कैटरीना का ये पोस्ट था कि लोगों ने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि आखिर ये भैया कौन है? क्या कैटरीना का कोई भाई भी है जिसे लोग नहीं जानते? कैटरीना की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू कर दीं ।

कौन है कैटरीना के ये भैया?

कौन है कैटरीना के ये भैया?

कैटरीना ने जिस शख्स के साथ फोटो शेयर कर उसे भैया बताया है वो दरअसल सेलिब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर हैं। क्योंकि हर कोई अमित को पहचान नहीं पा रहा है इसलिए कमेंट में लोग इसे गेस कर रहे हैं। कोरियोग्राफर फराह खान ने लिखा- कौन है ये क्यूट सा भैया? वहीं हुमा कुरैशी ने पहचानते हुए लिखा- ठाकुर भैया और हंसी वाला इमोजी बनाया।

View this post on Instagram

भैया and me 🌺

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

'भारत' में कैटरीना के हेयर स्टाइलिस्ट रहे अमित ठाकुर

सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ की हालिया फिल्म भारत में अमित ठाकुर ने ही कैटरीना की हेयर स्टाइलिंग की है। बता दें कि कैटरीना कैफ को रोहित शेट्टी की अगली फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के साथ देखा जा सकेगा।

कैटरीना की फिल्म ने कमाए 200 करोड़ से अधिक

कैटरीना की फिल्म ने कमाए 200 करोड़ से अधिक

कैटरीना और सलमान की फिल्म भारत ने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। बता दें कि रिलीज से पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका में कहा गया था कि फिल्म का शीर्षक धारा-3 प्रतीक और नामों (अनुचित प्रयोग पर रोक) अधिनियम का उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के खिलाफ जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+