सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के खिलाफ जनहित याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की आगामी फिल्म 'भारत' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में कहा गया था कि फिल्म का शीर्षक धारा-3 प्रतीक और नामों (अनुचित प्रयोग पर रोक) अधिनियम का उल्लंघन है है। जिसके अनुसार व्यावसायिक उद्देश्य के लिए 'भारत' शब्द का इल्तेमाल नहीं किया जा सकता है। सलमान खान की ये फिल्म 5 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

 Delhi HC dismisses the PIL seeking stay on the release of Salman Khan upcoming film Bharat

लेकिन रिलीज से पहले फिल्म का नाम बदलने को कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिसमें याचिकाकर्ता ने कहा था कि ये नाम देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में इस नाम से फिल्म को रिलीज ना होना दिया जाए। पांच जून को ईद के मौके पर रिलीज हो रही 'भारत' में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ नजर आएंगे।

फिलहाल सलमान और कटरीना फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है। नाम को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिका पर फिल्म के निर्माताओं की ओर से कोई बयान नहीं आया है। 'भारत' में सलमान खान आजादी के समय पैदा हुए एक बच्चे का रोल कर रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे देश बीते 70 सालों में बदला है।

यह भी पढ़ें- सलमान खान की फिल्म 'भारत' का नाम बदलने को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+