Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की लव मैरिज है या अरेंज? शादी के बाद सबसे पहले कहां जाने का है प्लान?

Indresh Upadhyay Wedding: जयपुर उत्सव, भक्ति और भव्यता के संगम का दिन का प्रमाण बनने जा रहा है। वृंदावन के युवा और चर्चित कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को हरियाणा की शिप्रा संग विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। ताज अमेर जैसे शाही स्थल पर होने वाली इस शादी में देशभर के संत, बड़े कथावाचक, विदेशों से आए मेहमान और शोबिज की हस्तियां शामिल होंगी।

सुबह शुरू होने वाले वैदिक मंत्रोच्चार, पारंपरिक रस्में और आशीर्वाद का माहौल जयपुर को एक दिन के लिए सचमुच 'मिनी वृंदावन' का स्वरूप देने वाला है। इंद्रेश की लोकप्रियता और उनकी आध्यात्मिक पहचान के कारण यह विवाह समारोह पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। अपने कथावाचन के दौरान वो अक्सर जयपुर को मिनी वृंदावन कहा करते हैं और इसी जगह वो परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं।

Kathavachak Indresh Upadhyay

जयपुर को मिनी वृंदावन कहने की वजह है यहां स्थापित वे चार प्राचीन श्रीकृष्ण विग्रह, जिन्हें मूल रूप से वृंदावन से लेकर राजस्थान लाया गया था। श्री कृष्ण गोविंददेवजी, गोपीनाथ जी, राधा दामोदर जी और राधा विनोदी लाल जी के ये स्वरूप आज भी जयपुर की पहचान हैं। इंद्रेश उपाध्याय अक्सर गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन करने जाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Dhirendra Shastri की कमाई भारी या Indresh Upadhyay की फीस? एक कथा में कौन कमाता है ज्यादा?

कथावाचक परिवार की परंपरा के वारिस

इंद्रेश उपाध्याय धार्मिक कथाओं की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। वे प्रसिद्ध कथावाचक कृष्णचंद शास्त्री ठाकुर के बेटे हैं। उनकी माता नरवादा शर्मा हैं और वे अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई हैं। जन्म 7 अगस्त 1997 को वृंदावन धाम में हुआ। बचपन से ही उनके पिता ने उन्हें शास्त्रों का ज्ञान और कथा वाचन की कला सिखाई। आज वे पूरे देश में अपनी सरल वाणी और भक्ति भाव के लिए पहचाने जाते हैं। उनका निवास स्थान वृंदावन के रमणरेती क्षेत्र में है।

कौन हैं होने वाली दुलहन शिप्रा?

इंद्रेश उपाध्याय की दुलहनिया शिप्रा मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। उनके पिता पूर्व डीएसपी रह चुके हैं। फिलहाल उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में रहता है। शादी पूरी तरह से वैदिक रीति से होगी, जिसमें दोनों परिवारों और संत समाज की मौजूदगी रहेगी।

कैसे शुरू हुई इंद्रेश और शिप्रा की प्रेम कहानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों की मुलाकात एक आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। शुरुआत में बातचीत दोस्ती तक सीमित थी, लेकिन समय के साथ उनके बीच नजदीकियां बढती चली गईं और रिश्ता शादी तक पहुंच गया। इंद्रेश उपाध्याय की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके अनुयायी लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। कई लोग इस भव्य विवाह को लेकर खासे उत्साहित हैं।

शादी के बाद कहां जाने का प्लान?

सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा है कि शादी के बाद इंद्रेश उपाध्याय कहां जाएंगे। हालांकि अब तक इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। कई भक्तों का मानना है कि वे सबसे पहले अपनी पत्नी के साथ वृंदावन की लाडली जू के दर्शन करेंगे और फिर अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे।

इंद्रेश उपाध्याय की लोकप्रियता और संत समाज के जुडाव के कारण यह शादी सिर्फ एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक बडा आयोजन बन गई है। जयपुर में कई भक्त इस इंतजार में हैं कि वे अपने प्रिय कथावाचक को दूल्हे के रूप में देख सकें। ताज अमेर में होने वाला यह भव्य आयोजन आने वाले कई दिनों तक चर्चा में रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: Kathavachak Indresh Upadhyay की दुल्हन कौन? घोड़े पर सवार बारात लेकर मथुरा से जयपुर पहुंचे, जानें Guest List

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+