Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kathavachak Indresh Upadhyay की दुल्हन कौन? घोड़े पर सवार बारात लेकर मथुरा से जयपुर पहुंचे, जानें Guest List

Vrindavan Kathavachak Indresh Upadhyay Marriage: वृंदावन के भक्ति रस में डूबे युवा कथावाचक पंडित इंद्रेश उपाध्याय अब वैवाहिक जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर करोड़ों भक्तों के चहेते इंद्रेश 5 दिसंबर को राजस्थान के जयपुर में हरियाणा की दुल्हन से सात फेरे लेंगे। यह शादी सिर्फ दो परिवारों का मिलन नहीं, बल्कि भक्ति, परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम होगी। होटल ताज आमेर में वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न होने वाले इस विवाह में कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

3 दिसंबर 2025 को मथुरा से निकली भव्य बारात रात को जयपुर पहुंच चुकी है। आइए, इस शाही विवाह की पूरी कहानी जानते हैं - आखिर दुल्हन शिप्रा कौन है? EX DSP का क्या रोल?

Kathavachak Indresh Upadhyay Marriage

Indresh Upadhyay Shaadi Kab-Kahan?: शादी का शाही प्लान- 5 दिसंबर को फेरे, जयपुर में संतों का सैलाब

इंद्रेश उपाध्याय की शादी का मुख्य आयोजन 5 दिसंबर 2025 को जयपुर के होटल ताज आमेर (Jaipur Hotel Taj Amer) में होगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सात फेरे लिए जाएंगे। विवाह वैदिक परंपराओं के अनुसार होगा, जिसमें देशभर से साधु-संत, कथावाचक और हस्तियां पहुंचेंगी। जयपुर के प्रमुख संतों में गोविंददेवजी मंदिर के महंत अंजन गोस्वामी और श्री सरस निकुंज के बड़े भैया जी भी शामिल होंगे।

Kathavachak Indresh Upadhyay Marriage

Indresh Upadhyay Wedding Guest List: मुख्य मेहमानों की लिस्ट - भक्ति और बौलीवुड का मेल:

क्रमांक गेस्ट डिटेल
1
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम)
प्रमुख कथावाचक, भक्ति जगत के सितारे।
2
राजेंद्र दास महाराज (मुलक पीठाधीश्वर)
वृंदावन के आध्यात्मिक गुरु।
3
पुंडरीक गोस्वामी प्रसिद्ध कथावाचक।
4
देवकीनंदन ठाकुर भजन और कथा के दीवाने।
5
बी प्राक
बॉलीवुड सिंगर, शादी में संगीत की धुनें बिखेरेंगे।

ये मेहमान न सिर्फ आशीर्वाद देंगे, बल्कि विवाह को भव्यता देंगे। परिवार के सदस्यों के अलावा देश-विदेश से कई प्रमुख चेहरे पहुंचेंगे। हालांकि, वनइंडिया इनके शरीक होने का आयोजन में दावा नहीं करता है।

  • Indresh Upadhyay Barat: बुधवार को वृंदावन के रमणरेती स्थित इंद्रेश के घर से हल्दी-संगीत और विवाह की रस्में निभाई गईं। फिर भव्य निकासी निकली - इंद्रेश ने ऑफ-व्हाइट शेरवानी, सिर पर पगड़ी और हाथों में चांदी की छड़ी थामी। घोड़ी पर उनकी भतीजी संग सवार होकर बारात रवाना हुई। हाथी-घोड़े, ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच बारात रात को जयपुर पहुंची। यह दृश्य सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
  • Indresh Upadhyay Sepical Invitation: शादी के कार्ड के साथ वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भेजा गया - राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी मंदिर से लड्डू। यह भक्ति का प्रतीक है।

Who Is Shipra, Indresh Upadhyay Dulhan: दुल्हन शिप्रा कौन हैं?

शिप्रा शर्मा हरियाणा के यमुना नगर की रहने वाली हैं, लेकिन फिलहाल उनका परिवार पंजाब के अमृतसर में बस चुका है। उनके पिता पंडित हरेंद्र शर्मा रिटायर्ड DSP (डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस) हैं, जिनकी सख्ती और सिद्धांतों ने शिप्रा को मजबूत बनाया। हरेंद्र जी का रोल खास है - वे न सिर्फ शादी के आयोजन में सक्रिय हैं, बल्कि दोनों परिवारों के पुराने परिचित होने से यह रिश्ता सालों से तय था। शिप्रा की मां और भाई-बहनों का भी अमृतसर में सम्मानजनक स्थान है।

Kathavachak Indresh Upadhyay Marriage

शिप्रा सरल स्वभाव की हैं, और इंद्रेश से उनकी मुलाकात भक्ति सभाओं के जरिए हुई। शिप्रा की शिक्षा और प्रोफेशनल लाइफ प्राइवेट रखी गई है, लेकिन वे पारंपरिक मूल्यों की पालन करने वाली हैं। EX DSP पिता की वजह से सुरक्षा और अनुशासन का माहौल घर में रहा, जो शादी के आयोजन में भी झलक रहा है।

Kathavachak Indresh Upadhyay Marriage

Who Is Indresh Upadhyay: कौन हैं इंद्रेश उपाध्याय? 13 साल की उम्र में गीता का ज्ञान

इंद्रेश उपाध्याय (जन्म: 7 अगस्त 1997, वृंदावन) मात्र 28 साल के हैं, लेकिन भक्ति जगत में उनका नाम करोड़ों दिलों पर राज करता है। वे वृंदावन के रमणरेती में रहते हैं, और पिता पंडित श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री (ठाकुर जी) के इकलौते बेटे हैं। मां का नाम नरवादा शर्मा है, और तीन बहनें हैं। दादा-दादी स्व. श्रीमद्रवती और पंडित राम उन उपाध्याय भी धार्मिक परिवार की धरोहर थे।

  • बचपन से भक्ति की राह: इंद्रेश का बचपन खेलकूद में नहीं, बल्कि शास्त्रों में बीता। कान्हा माखन पब्लिक स्कूल, वृंदावन से शुरुआती पढ़ाई की। 13 साल की उम्र में श्रीमद्भागवत गीता का गहन अध्ययन कर लिया। पिता ही उनके पहले गुरु बने - कथा वाचन की कला सिखाई। इंद्रेश ने खुद को भक्ति तक सीमित रखा, और 'भक्तिपथ' नामक संस्था स्थापित की, जो ऑनलाइन कोर्सेस के जरिए ज्ञान बांटती है।
  • लोकप्रियता का राज: सरल भाषा, मधुर भजन और Gen Z से कनेक्ट - यही उनकी ताकत। इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स, यूट्यूब चैनल 'भक्ति पथ' पर 1.33 मिलियन सब्सक्राइबर्स। कथाओं में वे भक्ति, नैतिकता और धार्मिक जीवन पर जोर देते हैं। 2025 में हरिद्वार, वाराणसी, जयपुर जैसी जगहों पर कथाएं हो चुकीं।
  • Indresh Upadhyay Net Worth-Fees: भागवत कथा की फीस लोकल वक्ताओं के लिए 11-51 हजार, प्रमुखों के लिए 51 हजार से 1.51 लाख तक। इंद्रेश की फीस पुख्ता नहीं, लेकिन शहर, आयोजक बजट पर निर्भर। मुख्य आय स्रोत: कथाएं, भजन और भक्तिपथ के कोर्सेस। नेट वर्थ अनुमानित 5-10 करोड़ - कोई आधिकारिक डिटेल्स नहीं। वे सादगी पसंद करते हैं, लग्जरी से दूर।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+