कश्मीर में कड़ाके की ठंड, डल झील जमी, द्रास बनी देश की सबसे ठंडी जगह
श्रीनगर। पूरे उत्तर भारत में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कश्मीर में तो हालात और भी खराब हैं। यहां द्रास सेक्टर में तापमान -30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। द्रास देश की सबसे ठंडी जगह बन गई है। यहां ठंड इतनी अधिक है कि डल झील के बाहरी हिस्से तक जम चुके हैं। श्रीनगर में बीती रात मौसम की सबसे अधिक ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान -5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

हर जगह ठहरा हुआ पानी तक जमा
उत्तरी कश्मीर और सहित पूरी कश्मीर घाटी में शीत लहर चल रही है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर और लद्दाख में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां तापमान शून्य से ऊपर दर्ज हुआ हो। यहां हर जगह ठहरा हुआ पानी तक जम गया है। झील डल के बाहरी किनारों पर बर्फ की दो इंच मोटी बर्फ जम चुकी है। जिससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं।

तापमान शून्य से नीचे रहा
अगर तापमान की बात करें तो हर जगह लोग ठिठुरती ठंड को झेल रहे हैं। श्रीनगर में तापमान -5 रहा, गुलमर्ग में -11.7, पहलगाम में -12.7, लेह में -18.0। द्रास में रिकॉर्ड तोड़ ठंड रही। जहां तापमान -30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

कैसा रहेगा देशभर का मौसम?
मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। उत्तर पश्चिम भारत में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्द दिन की स्थिति जारी रहेगी। हरियाणा, राजस्थान सहित पंजाब के कई हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दिल्ली प्रदूषण खराब से बेहद खराब श्रेणी में रहेगा।
प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग ऐसे मनाया क्रिसमस, वीडियो हुआ वायरल
-
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी तेज बारिश, मुंबई का कैसा रहेगा हाल? -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी-बिहार समेत 9 राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका, क्या है दिल्ली का हाल? -
Mumbai weather: मुंबई में बढ़ी गर्मी और उमस, 35°C पहुंचा पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट, क्या होगी बारिश? -
Uttarakhand weather केदारनाथ में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड और शून्य से नीचे तापमान, आज कैसा रहेगा प्रदेश मौसम -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications