प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग ऐसे मनाया क्रिसमस, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। दुनियाभर में बुधवार को क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूरा बॉलीवुड भी क्रिसमस के रंग में रंगा नजर आया। किसी ने अपने परिवार संग क्रिसमस मनाया तो किसी ने दोस्तों के बीच। लेकिन बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अलग अंदाज में पति निक जोनस संग ये त्योहार मनाया। जिसने सभी का ध्यान खींचा।

स्कूटी के पीछे बैठे निक

स्कूटी के पीछे बैठे निक

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जिसमें वो पति निक संग खूब मस्ती करती हुई दिख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह बर्फ पर स्कूटी चलाती दिख रही हैं। खास बात ये है कि स्कूटी के पीछे प्रियंका के पति निक बैठे हुए हैं। इसकी एक तस्वीर भी उन्होंने शेयर की है।

देखें बर्फ में स्कूटी चलाने वाला वीडियो

प्रियंका का बर्फ में स्कूटी चलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका सफेद रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जबकि निक लाल रंग के स्वेटर और ब्लैक ट्राउजर में दिख रहे हैं। वीडियो से पहले प्रियंका ने निक के साथ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें ये कपल मस्ती के मूड में दिख रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, 'ये क्रिसमस सबसे ज्यादा खुशियों वाला क्रिसमस है, हमसे आप तक, मैरी क्रिसमस।'

'द स्काइ इज पिंक' में नजर आईं थीं प्रियंका

'द स्काइ इज पिंक' में नजर आईं थीं प्रियंका

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काइ इज पिंक' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित शराफ भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म से प्रियंका ने तीन साल बाद बॉलीवुड में वापसी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+