Photo: रेड बिकिनी में कश्मीरा शाह ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, कौन कहेगा 48 है इनकी उम्र
मुंबई, 08 मई। एक्ट्रेस कश्मीरा शाह इन दिनों अपनी बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। हाल ही में उन्होंने बिकिनी पहन फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं लेकिन 48 साल की उम्र में उनका लेटेस्ट फोटोशूट देख हर कोई दंग है। फैंस के लिए कश्मीरा शाह की बोल्डनेस से उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन हो गया है।

कृष्णा अभिषेक पत्नी कश्मीरा का बोल्ड अंदाज
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालीं कश्मीरा शाह अपनी फोटो और वीडियो से अक्सर फैंस के बीच चर्चा में बनीं रहती हैं। बीते दिनों वह अपने वजन कम करने को लेकर सुर्खियों में थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने दुनिया को अपने आश्चर्य जनक ट्रांसफॉर्मेशन से रूबरू कराया है। जितना कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी को लेकर सुर्खियों में नहीं रहते उससे कहीं ज्यादा उनकी पत्नी कश्मीरा की तस्वीरें चर्चा में रहती हैं।

कश्मीरा शाह की बिकिनी फोटो
कश्मीरा शाह को अपनी तस्वीरों को लेकर अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ता है लेकिन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानीं जाने वाली एक्ट्रेस ने एक बार फिर अपनी बोल्ड फोटोज से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। वायरल हो रही फोटो में कश्मीरा रेड बिकिनी में नजर आ रही है। कश्मीरा शाह की इन तस्वीरों को देख कोई नहीं कह सकता की उनकी उम्र 48 साल है। कश्मीरा शाह उन एक्ट्रेस में से हैं जो किसी भी अपनी बात रखने से नहीं डरतीं।

कश्मीरा शाह ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
कश्मीरा शाह की बिकिनी फोटो देखते ही ट्रोलिंग सेना एक बार फिर एक्टिव हो गई लेकिन इस बार उनको ही मुंह की खानी पड़ी है। बिकिनी फोटो पर ट्रोल किए जाने पर कश्मीरा ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे पहले से ही बहुत क्रिटिक्स हैं, लेकिन मैं सबसे तेज अपनी ही आवाज सुनती हूं। मैं खुद के लिए चीयरलीडर हूं इसलिए आगे बढ़ो।' कश्मीरा ने आगे कहा, मेरे प्यारे हेटर्स, आखिरकार आपको भी अपने जीवन से प्यार करने के लिए कुछ चाहिए।

अंकिता लोखंडे ने कमेंट में लिखी ये बात
कश्मीरा शाह को ट्रोलर्स के खिलाफ उनके फैंस और अन्य यूजर्स का भी सपोर्ट मिल रहा है। एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी कश्मीरा के सपोर्ट में आई हैं। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'बहुत मोटिवेटिंग कश्मीरा काश की तुम्हारे जैसी बॉडी मेरी भी होती।' आपको बता दें कि कश्मीरा शाह हाल ही बिग बॉस को सीजन 14 में नजर आई थीं, लेकिन वह ज्यादा दिन शो का हिस्सा नहीं रह पाईं। कश्मीरा शाह की बिकिनी फोटो को काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 'भारत एक खोज' जैसे धारावाहिकों के दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications