Karwa Chauth 2020: आसमान में हुआ चांद का दीदार, सुहागिन महिलाओं ने पानी पीकर तोड़ा व्रत

नई दिल्ली। अपने पति के लिए आज करवाचौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन महिलाओं को लंबे इंतजार के बाद अखिरकार चांद का दीदार हो गया। आसमान में चांद देखने के बाद देश-विदेश में लाखों हिंदू महिलाओं ने अपना व्रत तोड़ा। बता दें कि पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला रहकर अपने पति के मंगल एवं दीघार्यु की कमना करती है। पूरे दिन भूखी-प्यासी रहने के बाद महिलाएं रात में चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत पूरा करती हैं।

Karwa Chauth 2020 moon rise married women fasting after drinking water

सोशल मीडिया पर करवाचौथ त्योहार से जुड़ी तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें महिलाएं दुल्हन की तरह सजी नजर आईं और करवाचौथ व्रत की कथा सुनने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया। पंजाब के अमृतसर में महिलाएं चांद का दीदार करने के बाद छलनी से अपने-अपने पतियों को देखती देखी जा सकती हैं। पूजा के बाद पतियों ने भी अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत तोड़ा। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में वीर जवानों की पत्नियां भी धूमधाम से करवा चौथ का त्योहार मनाती हैं। झुंझुनूं देश में सर्वाधिक फौजी देने वाला जिला है। करवा चौथ को यहां सरहद पर तैनात फौजियों की पत्नियों के साथ-साथ शहीद हो चुके जवानों की वीरांगनाएं भी यह पर्व मनाती हैं।

करवाचौथ पर यहां होती है अद्भुत परम्परा
ऐसे करती हैं 'अपने चांद' के दीदार करवा चौथ पर सामान्य घरों में सुहागिन महिलाएं चांद निकलने पर छलनी में दीया रखकर सामने खड़े पति का चेहरा देखकर उनकी दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना करती हैं। वहीं, शहीद वीरांगनाएं और सीमा पर तैनात जवानों की पत्नियां उनकी तस्वीर सामने रखकर 'अपने चांद' का दीदार करती हैं। बता दें कि शेखावाटी अंचल की वीर भूमि झुंझुनूं में की अद्भुत परम्परा ही है कि यहां के जवान जब बार्डर पर मां भारती की रक्षा के लिए कंपकंपाती ठंड में हाथ में बंदूक लिए खड़ा होते हैं तो उनकी पत्नियां करवा चौथ का व्रत कर सुहाग की सलामती की दुआ मांगती हैं। यही वजह है कि दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो चुके शेखावटी के जवानों की पत्नियां भी करवा चौथ का व्रत करती हैं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान : वीर जवानों की पत्नियों ने मनाया करवा चौथ, छलनी में तस्वीर देखकर की लंबी उम्र की कामना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+