Karwa Chauth 2020: काजोल ने कहा- करवाचौथ के भरोसे ना रहें पति, दी ये खास सलाह

नई दिल्ली। करवाचौथ त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है। आज के दिन पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। करवाचौथ को लेकर फिल्म अभिनेत्री काजोल ने एक मीम सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें काजोल ने पतियों को करवाचौथ के भरोसे ना रहने को कहा है। काजोल ने ट्रैफिक रूल से करवाचौथ को जोड़ा है।

 क्या है काजोल का पोस्ट

क्या है काजोल का पोस्ट

काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करवाचौथ पर एक मीम शेयर किया है। काजोल के इस मीम में लिखा है, कार चलाते समय सीटबेल्ट जरूर बांधे, बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं, करवाचौथ के भरोसे ना रहें। पोस्ट में एक बैनर पर यही मेसेज लिखा है, जिसकी तरफ पुलिस भी इशारा कर रही है।

Recommended Video

    Karwa Chauth 2020 : यहां जानिए करवा चौथ व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और व्रत नियम | वनइंडिया हिंदी
    वायरल हो रही है पोस्ट

    वायरल हो रही है पोस्ट

    काजोल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वो अपनी फोटो अक्सर इंस्टा पर शेयर करती रहती हैं। काजोल का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इसके लिए उनकी तारीफ की है, तो कुछ ने करवाचौथ में आस्था रखने वाली महिलाओं के साथ हल्का मजाक भी कहा है। कई सुपरहिट फिल्में देने वाली काजोल इन दिनों फिल्मों में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। हालांकि वो एक्टिंग से पूरी तरह दूर भी नहीं हैं। कुछ समय पहले वो अपने पति अजय देवनग के साथ तानाजी: अनसंग वारियर में नजर आई थीं। काजोल आने वाले समय में फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आएंगी।

    काजोल ने कई फिल्मों में किया है करवाचौथ का सीन

    काजोल ने कई फिल्मों में किया है करवाचौथ का सीन

    करवा चौथ का त्योहार फिल्मों में भी खूब लोकप्रिय है। काजोल नेभी कई फिल्मों में करवाचौथ का सीन किया है। इसमें सुपहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का भी नाम है। बता दें कि करवाचौथ पति-पत्नी के आपसी विश्वास और प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। महिलाएं आज के दिन सुबह से व्रत रखते हुए जब रात को चांद के दर्शन होता है तो पति का चेहरा देखकर व्रत खोलती हैं।

    ये भी पढ़ें- ये भी पढ़िए- 25 years of DDLJ: शाहरुख-काजोल-अनुपम ने बदला Twitter पर नाम, कहा-'मोहब्बत का नाम आज भी मोहब्बत'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+