25 years of DDLJ: शाहरुख-काजोल-अनुपम ने बदला Twitter पर नाम, कहा-'मोहब्बत का नाम आज भी मोहब्बत'

मुंबई। हिंदी सिनेमा की कुछ फिल्मों ने सफलता का एक नया इतिहास लिखा है, वक्त चाहे जितना भी बदल जाए कुछ फिल्में आज भी लोगों को गुदगुदाती हैं और मुस्कुराने पर मजबूर कर देती हैं, ऐसी ही एक शानदार फिल्म का नाम है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे',इस फिल्म के जरिए काजोल-शाहरुख ने पर्दे पर रूमानियत जो तस्वीर पेश की, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता है, आज भी इस फिल्म के गाने लोगों को झूमने पर मजबूर कर देते हैं तो वहीं फिल्म के संवाद आज भी दिल पर असर छोड़ जाते हैं।

Recommended Video

    DDLJ: Dilwale Dulhania Le Jayenge के 25 साल पूरे, Actors ने Twitter पर बदला नाम । वनइंडिया हिंदी
    DDLJ के 25 साल पूरे...

    DDLJ के 25 साल पूरे...

    आदित्य चोपड़ा निर्देशित इस फिल्म ने आज 25 साल पूरे कर लिए हैं, मराठा थियेटर पर कई सालों तक चलने वाली इस फिल्म के 25 बरस पूरे होने पर शो के हीरो-हीरोईन यानी की शाहरुख-काजोल ने आज अपने-अपने ट्विटर हैंडल का नाम बदल दिया है, शाहरुख ने अपने ट्विटर हैंडल का नाम 'राज मल्होत्रा' और काजोल ने 'सिमरन' रख लिया है, मालूम हो कि फिल्म में शाहरुख और काजोल का नाम 'राज' और 'सिमरन' ही था।

    शाहरुख-काजोल ने बदला ट्विटर पर नाम

    शाहरुख-काजोल ने बदला ट्विटर पर नाम

    केवल शाहरुख और काजोल ही नहीं बल्कि फिल्म में किंग खान के पिता का रोल निभाने वाले अनुपम खेर ने भी अपना ट्विटर प्रोफाइल बदला है, उन्होंने भी फिल्म में निभाए अपने करेक्टर मिस्टर मल्होत्रा की फोटो लगाकर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि "हम तो सब हिंदुस्तान में फ़ेल हुए, तूने लंदन में फ़ेल हो कर दिखा दिया...""मोहब्बत का नाम आज भी मोहब्बत है, ये ना कभी बदली है और न कभी बदलेगी.."।

    यहां देखें: काजोल का Twitter Profile

    दो लोग,1 फिल्म और 25 साल...

    दो लोग,1 फिल्म और 25 साल...

    तो वहीं काजोल ने ट्विटर पर लिखा है कि राज और सिमरन! दो लोग,1 फिल्म, 25 साल और अभी भी बेशुमार प्यार मिल रहा है, जबकि शाहरुख ने लिखा है कि 25 साल!!! राज और सिमरन से प्यार करने के लिए आपका पूरे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

    यहां देखें: शाहरुख खान का Twitter Profile

    'मोहब्बत का नाम आज भी मोहब्बत'

    'मोहब्बत का नाम आज भी मोहब्बत'

    बता दें कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी उनकी पहली फिल्म थी, खास बात ये है कि आज से 25 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने सफलता की नई दास्तां लिखी थी, यह फिल्म 4 करोड़ में बनी थी, जिसने इंडिया में 89 करोड़ और ओवरसीज मार्केट में 13.50 करोड़ का बिजनेस किया था, फिल्म इंडिया में ही नहीं बल्कि पूरे वर्ल्ड में एक बड़ी हिट साबित हुई थी, इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान रोमांस के बादशाह कहलाने लगे क्योंकि इससे पहले आई उनकी आई फिल्में 'डर' और 'बाजीगर' से उनकी छवि निगेटिव हीरो वाली बन गई थी, लेकिन इस फिल्म से शाहरुख ने पर्दे पर ऐसी मोहब्बत बिखेरी जो आज 25 साल बाद भी जवां हैं, इस फिल्म के बाद ही शाहरुख-काजोल बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल में शामिल हो गए, जिनका साथ आना सफलता की गारंटी माना जाने लगा।

    यहां देखें अनुपम खेर का Twitter प्रोफाइल

    25 साल बाद भी जवां है मोहब्बत...

    25 साल बाद भी जवां है मोहब्बत...

    इसके बाद दोनों ने 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। डीडीएलजे ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर जानी जाती है, सिनेमाघरों में सबसे लंबे समय तक चलने वाली इस फिल्म ने 10 फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किए तो वहीं, ग्लोबल स्तर पर बॉलीवुड की एक अलग पहचान बनाई , जिसे आज तक कोई भूल नहीं पाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+