Karnataka's HMPV Advisory: क्या करें और क्या ना करें? जारी हुई एडवाइजरी
Karnataka HMPV Advisory:कर्नाटक सरकार ने एचएमपीवी वायरस को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर एक एडवाइजरी जारी की है,श्वसन संक्रमण के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से जारी की गई इस एडवाइजरी में विस्तार से बताया गया है कि क्या करें और क्या ना करें।
एडवाइजरी में साफ तौर पर कहा गया है कि खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रूमाल या टिशू से खुद को ढंके, साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं, अल्कोहल-आधारित सैनिटाइज़र का उपयोग करें।

संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए सभी जगहों पर पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखने की सलाह दी गई है। सरकार भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, बीमार होने पर घर पर रहने और भरपूर पानी और पौष्टिक भोजन का सेवन करने के महत्व पर जोर दिया गया है।
आपको बता दें कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के नाम से जाना जाने वाला यह वायरस चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूरोप सहित विभिन्न क्षेत्रों में पाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहा है क्योंकि यह वायरस वैश्विक स्तर पर फैल रहा है। भारत में भी इसके अब तक तीन केस सामने आए हैं।
भारत में स्वास्थ्य अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं (HMPV Advisory)
दो केस तो कर्नाटक से ही है। भारत में स्वास्थ्य अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं। सरकार स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएंडएफडब्लू) के साथ समन्वय कर रही है।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से गंभीर हो सकता है वायरस
यह वायरस मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है और बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से गंभीर हो सकता है। लक्षणों में खांसी, बुखार, नाक बंद होना और कुछ मामलों में निमोनिया जैसे फ्लू जैसे लक्षण शामिल हैं। वर्तमान में HMPV के लिए कोई विशिष्ट उपचार नहीं है।
यह वायरस अभी तक महामारी की स्थिति तक नहीं पहुंचा है (HMPV Advisory)
COVID-19 जैसे पिछले प्रकोपों के विपरीत, यह वायरस अभी तक महामारी की स्थिति तक नहीं पहुंचा है। । चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि निंग ने बताया कि "इस मौसम में श्वसन संक्रमण आम बात है।" देश वायरस के प्रसार को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए उपायों को लागू कर रहा है।
रोकथाम के लिए क्या करें और क्या न करें (HMPV Advisory)
भारत सरकार ने एचएमपीवी की रोकथाम के लिए क्या करें और क्या न करें, इस बारे में सलाह जारी की है। इन दिशा-निर्देशों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों में प्रसारित किया गया है, जहाँ संभावित प्रकोपों के बारे में चिंताएं पैदा हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications