कार एक्सीडेंट में घायल केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक खतरे से बाहर, हादसे में पत्नी का निधन

नई दिल्ली। Shripad Naik wife Vijaya Naik died: कर्नाटक (Karnataka) के उत्तर कन्नड़ जिले के अकोला में आज (सोमवार) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक (Shripad Naik) की कार भीषण सड़क हादसे (Road accident) की शिकार हो गई। इस दुर्घटना में श्रीपद नाइक घायल हो गए हैं, जबकि उनकी पत्नी विजया नाइक (Vijaya Naik) की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल (government hospital) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिलहाल श्रीपद नाइक की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Recommended Video

    Karnataka : Union Minister Shripad Naik कार हादसे में घायल,पत्नी की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Karnataka Union Minister Shripad Naik injured in road accident wife passed away

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रीपद नाइक की कार में छह लोग सवार थे, वह अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुईं श्रीपद नाइक की पत्नी विजया नाइक बेहोश हो गई थीं और उन्हें काफी देर तक होश नहीं आया। बाद में डॉक्टरों ने विजया नाइक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) से गोवा में केंद्रीय मंत्री श्रीपाद नाइक के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बात की है।

    श्रीपद नाइक की पत्नी विजया नाइक के निधन की खबर आते ही राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने ट्वीट कर विजया नाइक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'एक दुर्घटना में विजया नाइक जी की मृत्यु की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। माननीय केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए, आशा है कि भगवान उन्हें और उनके परिवार को इस नुकसान से उबरने की शक्ति प्रदान करेंगे।'

    खतरे से बाहर हैं श्रीपद नाइक
    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने सोमवार देर रात केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए मीडियकर्मियों से बात की। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 'वह (केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक) खतरे से बाहर हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है। आज रात दो छोटी सर्जरी की जाएगी। अब तक, उन्हें इलाज के लिए दिल्ली स्थानांतरित करने की आवश्यकता नहीं है।'

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण हादसा, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत

    https://www.filmibeat.com/photos/feature/kingfisher-calendar-2021-superhot-model-photos-71351.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+