महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण हादसा, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण हादसा, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की मौत

Maharashtra Bhandara Ten children died in a fire: महाराष्ट्र के भंडारा के जिले के सरकारी अस्पताल (जिला जनरल अस्पताल) के बच्चों के वार्ड में शुक्रवार (8 जनवरी) देर रात 2 दो बजे भीषण आग लग गई। इस हादसे में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई। सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) से सात बच्चों रेस्क्यू किया गया है। इस बात की जानकारी भंडारा के सिविल सर्जन प्रमोद खांडते ने दी है। मरने वाले बच्चों में एक दिन से लेकर तीन महीने तक के बच्चे शामिल थे।

Recommended Video

    Maharashtra के Bhandara में हादसा,जिला अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    Bhandara

    टीवी रिपोर्ट के मुताबिक न्यूबॉर्न बेबी केयर यूनिट के आईसीयू वार्ड में कुल 17 बच्चे थे। जिसमें 7 को बचाया जा सका और 10 की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने दरवाजा खोला तो कमरे में धुआं था। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई। जांच में पाया गया है कि अस्पताल के आउट बोर्न यूनिट में धुंआ निकल रहा था। बताया जा रहा है कि आग अस्पताल में देर रात शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जिला अस्पताल में आग लगने की घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के साथ-साथ भंडारा जिले के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से बात कर मामले की जानकारी ली है। उन्होंने जांच का भी आदेश दिया है।

    वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भंडारा अस्पताल में लगी आग दुर्घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अमित शाह ने कहा है, 'मेरी संवेदनाएं शोक संतप्‍त परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+