कर्नाटक के मंत्री ने BS येदियुरप्पा पर बोला हमला, CM के बेटे विजयेंद्र को कहा- 'हाथी का बच्चा'
बेंगलुरु, 06 जुलाई। कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सीपी योगेश्वर और विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। बीते सोमवार को मैसूर में पत्रकारों से बात करते हुए यतनाल ने कर्नाटक सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए सरकार की नीतियों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। वहीं, मंत्री सीपी योगेश्वर ने सीएम येदियुरप्पा के बेटे पर निशाना साधते हुए उन्हें 'हाथी का बच्चा' बताया।

सीएम बीएस येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाए जाने की मांग को लेकर मंत्री सीपी योगेश्वर ने कहा कि बदलाव जरूरी है। हम हाथी के बेटे (मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र) को हावड़ा मुख्यमंत्री पद पर बैठने की अनुमति सिर्फ इसलिए नहीं दे सकते क्योंकि इस पर उनके पिता बैठे हुए हैं। हमारे पास हाथियों और बाघों (मुख्यमंत्री बनने में सक्षम) की संख्या सबसे अधिक है, आलाकमान तय करेगा कि कौन सा हाथी पद के लिए अधिक उपयुक्त है। हम कुर्सी का सम्मान करते हैं, व्यक्ति का नहीं।
यह भी पढ़ें: गौरी लंकेश हत्याकांड: 'आरोपी' की जमानत याचिका पर फैसले से पहले SC ने कर्नाटक HC से कही ये बात
बता दें कि कर्नाटक की राजनीति में पिछले सप्ताह से उथल-पुथल जारी है। कई दिनों से ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भाजपा के आधे विधायकों के साथ बढ़ते असंतोष के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। ये अफवाह थी कि वो जल्द ही सीएम पद छोड़ने वाले हैं। हालांकि कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं है। राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा है कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सभी अफवाहों पर पूर्ण विराम लगाने का समय आ गया है। बीएस येदियुरप्पा हमारे नेता हैं और वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications