कर्नाटक: इत्र गोदाम में लगी भीषण आग, झुलसने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत
Karnataka Fire News: कर्नाटक के बेंगलुरु के बाहरी इलाके रायसंद्रा के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां के एक इत्र गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस भीषण हादसे में आग से झुलस कर तीन लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी एएनआई पर जारी वीडियो के मुताबिक, रायसंद्रा के पास इत्र के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के द्वारका में स्थित घर में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता
Recommended Video
हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने से परिजनों का बुरा हाल है। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गचा। चारों तरफ धुएं का गुब्बार उठने लगा था। लोग इधर-उधऱ भागने लगे। आग पर काबू पाया जा रहा है। दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर हैं।
बचाव अभियान शुरू
इसके साथ ही बचाव कार्य भी शुरू किया गया है। लोगों को गोदाम से बाहर निकाला जा रहा है। दमकलकर्मी लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Delhi News: अलीपुर मार्केट में लगी भीषण आग, सात लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां












Click it and Unblock the Notifications